एक्सप्लोरर

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार को आई ससुराल की याद, बिजली विभाग के कार्यक्रम में खुलकर बताने लगे सब कुछ

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा कि बिजली खरीदने में सरकार का काफी पैसा लगता है, लेकिन हम लोगों को इसकी पूर्ति काफी कम पैसा में करते हैं. 2024 तक हर घर में प्रीपेड मीटर लग जाएगा.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार (01 नवंबर) को बिजली विभाग की 14 हजार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि 2024 तक हर घर में प्रीपेड मीटर लग जाएगा. बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लि. एवं अनुषंगी कंपनियों के स्थापना दिवस के 11वें वर्षगांठ पर सीएम नीतीश कुमार को अचानक ससुराल की याद आ गई.

नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "जब हमलोग आए थे सरकार में तो मात्र 700 मेगावाट बिजली थी. यह कितना कम था. हम जब अपने ससुराल जाते थे तो 8 घंटे में ही बिजली खत्म हो जाती थी. ये पटना की हम बात कह रहे हैं." मंच पर बैठे ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही उस समय आकर चार घंटा, पांच घंटा या 10 घंटा बढ़वा देते थे. ये सब जो हालत थी क्या था? जब हम लोगों को मौका मिला तो कितना काम हुआ. बिजली की सुविधा सब जगह दे दी गई है.

'प्रीपेड मीटर रहेगा तो नहीं होगी कोई दिक्कत'

सीएम ने कहा कि अब बिजली का मेगावाट बढ़कर 7 लाख 5 हजार 76 हो गया है. सोचिए कितनी वृद्धि हुई. उन्होंने कहा कि बिजली खरीदने में सरकार का काफी पैसा लगता है, लेकिन हम लोगों को इसकी पूर्ति काफी कम पैसा में करते हैं. यह भी कहा कि प्रीपेड मीटर तो हम लोगों ने शुरू कर दिया है. इससे लोगों को सुविधा है. प्रीपेड मीटर रहेगा तो कोई दिक्कत नहीं होगी. नीतीश कुमार ने ऊर्जा विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव को कहा जितने पैसों की जरूरत होगी राज्य सरकार देगी. प्रीपेड मीटर को लेकर काम पूरा किया जाए. उन्होंने इंजीनियर से कहा कि आप लोग तेजी से काम करें. हर घर बिजली की जो आपूर्ति की गई है उसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो.

नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिजली की आपूर्ति होती है तो पावर सब स्टेशन की जरूरत पड़ती है या जो भी होता है तो इन सब चीजों का आप लोग (ऊर्जा विभाग) इंतजाम कर रहे हैं. बिजली के क्षेत्र में रोज सुधार कर रहे हैं तो ये खुशी की बात है. इसके लिए हम बधाई देते हैं.  

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: अरविंद केजरीवाल को मिले ED के समन पर आई CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget