एक्सप्लोरर

Namaz in Open Place: CM नीतीश कुमार ने बिहार में खुले में नमाज पर रोक की मांग पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

सीएम नीतीश ने कहा कि सबको अपने ढंग से ध्यान रखना चाहिए. इन सब विषयों पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. सभी लोग अपने ढंग से करते हैं, लेकिन सभी धर्म के लोगों को इन सब चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

Namaz in Open Place: बिहार में खुले में नमाज पर रोक लगाने की मांग पर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने प्रतिक्रिया दी. जनता दरबार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सड़क पर नमाज पढ़ना बंद कराने की मांग पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इन सब बातों को कोई मतलब नहीं है. कहीं कोई पूजा करता है, कहीं कोई गाता है, सबका अपना अपना विचार है. इन सब चीजों में हम ऐसा मानकर चलते हैं कि सबको अपने ढंग से करना चाहिए. अभी कोरोना को लेकर गाइडलाइन दिया गया था, तो कोई बाहर नहीं जा रहा था. सभी लोग हमारे लिए एक समान हैं.

चर्चा करने का कोई मतलब नहीं

उन्होंने कहा कि सबको अपने ढंग से ध्यान रखना चाहिए. इन सब विषयों पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. सभी लोग अपने ढंग से करते हैं, लेकिन सभी धर्म के लोगों को इन सब चीजों का ध्यान रखना चाहिए. इन सब चीजों को मुद्दा बनाना हम लोगों के लिए इसका कोई मतलब नहीं है. अब फिर कोरोना का दौर बढ़ेगा तो फिर से गाइडलाइन जारी होगा. शादी ब्याहों में अभी भीड़ रहती है, लोगों से हमेशा अपील करते हैं कि मास्क का प्रयोग जरूर करें.

Video Viral: औरंगाबाद में एक मुखिया प्रत्याशी ने हार के बाद वोट नहीं देने पर वोटर को पीटा, करवाई उठक-बैठक, चटवाया थूक

बीजेपी विधायक ने की थी ये मांग

बता दें कि शनिवार को बीजेपी (BJP) विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (Hari bhushan Thakur Bachol) ने सीएम नीतीश (Nitish Kumar) से मांग करते हुए कहा था कि सरकार बिहार में अविलंब खुले में नमाज पर रोक लगाए.  बीजेपी विधायक ने कहा, " बिहार में अगर खुले में नमाज होता है, तो उस पर प्रतिबंध लगे, जिस तरह हरियाणा में लगाया गया है. हम निश्चित रूप से इस ओर पहल करेंगे. शुक्रवार को बेवजह सड़क को जाम कर देना, सड़क पर आकर नमाज पढ़ना गलत है. अगर हमारी आस्था है तो हम घर में पढ़ें, मस्जिद में पढ़ें. मस्जिद काहे है? खट्टर इस काम के लिए धन्यवाद के पात्र हैं."

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) में गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने बीते शुक्रवार को गुरुग्राम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, " यहां ये हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. लेकिन हम सौहार्दपूर्ण समाधान निकालेंगे." उनके इसी बयान का जिक्र करते हुए बीजेपी विधायक ने ये मांग की थी.

यह भी पढ़ें -

Patna High Court Recruitment 2021: पटना हाईकोर्ट में District Judge के पदों पर निकली भर्ती, बार एग्जामिनेशन के माध्यम से होगा सेलेक्शन

Bihar Crime: शादी के 2 महीने पहले युवक की हत्या, बाइक से लौट रहा था घर तभी पहुंच गए अपराधी, गोपालगंज की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget