एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: 'देश का PM कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो', फूलों की बरसात और ढोल-नगाड़े के साथ हुआ CM का स्वागत

Nitish Kumar News: केंद्र की राजनीति को लेकर सीएम नीतीश कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं. वहीं, शुक्रवार को नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला.

पटना: भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti) के अवसर पर जेडीयू (JDU) कार्यालय में आयोजित समारोह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पहुंचे. इस दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री की गाड़ी को गुलाब के फूलों से भर दिया गया था. विपक्षी दलों से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार सुर्खियों में हैं और कार्यकर्ताओं काफी जोश में दिख रहे हैं. वहीं, जेडीयू कार्यालय के पास जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो के नारे भी लगाए.

अंबेडकर जयंती पर ट्वीट 

सीएम नीतीश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ट्वीट कर लिखा कि 'भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन. भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाने जाने वाले, श्रेष्ठ चिंतक, लेखक, वक्ता, विधि विशेषज्ञ एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहने वाले डॉ. अंबेडकर का जीवन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है'

दिल्ली दौरा के बाद चर्चा में हैं नीतीश कुमार

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के दौरा पर गए थे. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई थी. इसको लेकर इन दिनों नीतीश कुमार सुर्खियों में हैं. नीतीश कुमार पूरे देश में विपक्ष को एक मंच पर लाने में लगे हुए हैं. गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग का प्रयास एकजुटता का है और सब लोगों ने अपना स्टेटमेंट दे दिया है. हम गए, बहुत पार्टियों से बातचीत हुई है और बाकी अन्य पार्टियों के साथ चर्चा हो रही है. इसके बाद एकजुट होना है इस पर निर्णय लिया जाएगा. उसी में हम लगे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: Bihar: 'नीतीश बाबू आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे! P से पलटी, M से मार...', बिहार के सीएम पर किसका फूटा गुस्सा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget