एक्सप्लोरर

मधुबनी के दुर्गीपट्टी में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारियां तेज, मिथिला पेंटिंग से सजी दीवारें

Nitish Kumar Pragati Yatra: 12 जनवरी को प्रगति यात्रा के तहत नीतीश कुमार मधुबनी में पहुंचेंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. ग्रामीण मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं.

Bihar News: बिहार के मधुबनी में 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) को लेकर खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी में तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण समस्याओं को समझना और विकास योजनाओं की समीक्षा करना है. यात्रा को लेकर गांव में दिन-रात विशेष सजावट की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है और उन्हें समस्याओं के समाधान की भी उम्मीद है. 

राज्य पुरस्कार प्राप्त मिथिला पेंटिंग कलाकार लक्ष्मी देवी ने बताया कि दुर्गीपट्टी के उच्च विद्यालय की दीवारों पर जनक नंदनी मिथिला आर्ट के कलाकारों द्वारा बनाई गई आकर्षक मिथिला पेंटिंग स्थानीय संस्कृति की छटा बिखेर रही है. पेंटिंग्स में महात्मा बुद्ध, मिथिला की परंपराएं, त्योहार, और सामाजिक जीवन के सुंदर दृश्य उकेरे गए हैं. गांव के चौक-चौराहों की सफाई और रंगाई-पुताई हो रही है. मनरेगा योजना के तहत अमृत सरोवर के तटों को सुंदर पार्क में परिवर्तित किया गया है, जिसे फूल-पौधों से सजाया जा रहा है. इसके अलावा, जीविका दीदियों की ओर से लगने वाली प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पाद जैसे सिक्की आर्ट, जूट बैग, अचार, और रंगोलियां प्रस्तुत की जाएंगी.

मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

प्रगति यात्रा के दौरान जल जीवन हरियाली अभियान, सड़क निर्माण और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे. इसके साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का भी अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. मधुबनी एसपी ने गांव का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया है. स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह जुटे हुए हैं.

ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान की उम्मीद

दुर्गीपट्टी गांव के मुखिया उमेश दास मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में काफी विकास हुआ है. वे हमारे यहां आएंगे हम उनका अपने गांव में अभिनंदन करते हैं. स्थानीय निवासी रेखा देवी ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए गर्व की बात है. हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे से हमारे गांव को नई दिशा मिलेगी और विकास होगा. मधुबनी जेडीयू के अतिपिछड़ा महासचिव और पंचायत प्रतिनिधि उमेश कुमार मंडल के कहा कि मुख्यमंत्री के आगामी दौरे को लेकर दिन रात तैयारी चल रही है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की यात्रा न केवल विकास कार्यों को गति देगी, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, मधुबनी और सीतामढ़ी में हिली धरती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget