एक्सप्लोरर

JDU BHIM Sansad: बीजेपी के खिलाफ एक और बड़ी तैयारी? CM नीतीश की पार्टी ने बुलाई भीम संसद, जानिए पूरा प्लान

Bihar Politics: जेडीयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. पांच नवंबर को जेडीयू का भीम संसद कार्यक्रम पटना के वेटनरी ग्राउंड में होगा. 

पटना: जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव का वक्त नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे पार्टियों की तैयारी भी नजर आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी भीम संसद (BHIM Sansad) कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. पांच नवंबर को जेडीयू का यह कार्यक्रम पटना के वेटनरी ग्राउंड में होगा. 'संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ' स्लोगन रखा गया है. कार्यक्रम को लेकर गुरुवार (7 सितंबर) को प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

उमेश कुशवाहा का केंद्र पर हमला

सीएम नीतीश कुमार के असावा इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और सभी प्रमुख नेता संबोधित करेंगे. कार्यक्रम की तैयारी के लिए कई टीमों की घोषणा जल्द की जाएगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी है तब से दलित एवं पिछड़े वर्गों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा है.

इस बैठक में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सुनील कुमार बोले- हालात अच्छे नहीं

बैठक में मौजूद बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि देश के हालात अच्छे नहीं हैं. संविधान लोकतंत्र खतरे में है. महंगाई बेरोजगारी पर चर्चा नहीं. मणिपुर-हरियाणा पर चर्चा नहीं होती है. ऐसे मुद्दे पर चर्चा होती है जिसकी जरूरत नहीं है. इंडिया-भारत में फर्क करने की जरूरत नहीं है. इस मुद्दे को बेवजह उछाला जा रहा. जो कार्यक्रम पांच नवंबर से होगा उसमें सभी लोग आमंत्रित हैं. सभी जिलों की पंचायतों में अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. केंद्र सरकार का हर फैसला समाज के वंचित वर्ग के खिलाफ है.

'देश बचाओ, बीजेपी भगाओ'

बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य मकसद देश बचाओ बीजेपी भगाओ है. मैं केंद्र सरकार सरकार से पूछना चाहता हूं कि 500 के नोट में, पैन कार्ड, आधार कार्ड में इंडिया लिखा हुआ है, कहां-कहां इंडिया शब्द को हटाएंगे? जनता के बीच भ्रम फैलाने वाली पार्टी है बीजेपी.

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: 'इंडिया' और भारत पर मचे घमासान के बीच दिल्ली पहुंच रहे CM नीतीश, G20 के भोज में होंगे शामिल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget