एक्सप्लोरर

Bihar News: मुंगेर में CM नीतीश के विधायक ने खोया आपा, विरोध कर रहे लोगों को गाली देते वीडियो वायरल, मामले पर दी सफाई

Munger News: मामला तारापुर थाना क्षेत्र का है. पानी निकासी की समस्या को लेकर लोग सड़क जामकर विरोध कर रहे थे. इस दौरान पहुंचे जेडीयू विधायक राजीव कुमार सिंह का गाली देते वीडियो वायरल हो गया.

मुंगेर: जिले में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के विधायक राजीव कुमार सिंह (Rajeev Kumar Singh) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राजीव कुमार सिंह गुस्से में दिख रहे हैं और जमकर गालियां भी देते दिख रहे हैं. दरअसल, तारापुर थाना क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था. इसकी सूचना मिलने के बाद जेडीयू विधायक राजीव कुमार सिंह पहुंचे थे. ग्रामीणों से बात करने के दौरान आपा खो दिए और विरोध कर रहे लोगों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिए. इस पूरे वाकया का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

ये है मामला

मामला तारापुर थाना क्षेत्र के लौना गांव का है. लगातार हो रही बारिश से कुछ घरों में वर्षा का पानी प्रवेश कर गया था. बताया जा रहा है कि किसी योजना के तहत उस जगह पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है, जिसकी वजह से पानी की निकासी बंद है और बारिश से लोगों के घरों में पानी जा रहा था. वहीं, ग्रामीणों की मांग थी कि जिस गली का निर्माण कराया जा रहा है पहले पानी की निकासी की समस्या का समाधान किया जाए. मिट्टी भराई के विरोध में लोगों ने शनिवार को हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग को लौना गांव के समीप जाम कर दिया.

विधायक ने लगाई जबरदस्त फटकार

वहीं, खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग जाम के लगभग दस मिनट बाद तारापुर के जेडीयू विधायक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की. वहीं, इस दौरान विधायक ने आपा खोते हुए विरोध कर रहे लोगों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया. वीडियो बना रहे लोगों को देखते ही विधायक का पारा हाई हो गया और मोबाइल से विधायक का वीडियो बना रहे युवक को उन्होंने जबरदस्त फटकार लगा दी.

मामले पर विधायक ने कही ये बातें

इस दौरान विधायक के सामने ही कुछ लोगों ने विरोध कर रहे लोगों के साथ धक्का मुक्की करते हुए पिटाई भी की. इस दौरान विधायक भी मौजूद रहे, जिसके बाद विधायक ने जाम को हटवाया. वहीं, इस मामले को लेकर विधायक राजीव कुमार सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वो क्षेत्र से लौट रहे थे. घर के पास ही जाम किया गया था. लोगों से जानकारी ली, जिसके बाद जेसीबी को मंगवाकर पानी निकासी की व्यवस्था की. गाली गलौज की बातें गलत है. ग्रामीणों से कहा था कि सड़क जाम करने की क्या जरूरत थी? समस्या होने पर ग्रामीणों को इसकी पहले सूचना देनी चाहिए थी.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: भागलपुर में अगुवानी पुल हादसे को लेकर सुशील मोदी ने उठाए कई सवाल, नीतीश सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: हत्या की पूरी सजा काट ली, अब HC ने किया रिहा, सरकार को फटकार
बिहार: हत्या की पूरी सजा काट ली, अब HC ने किया रिहा, सरकार को फटकार
प्लास्टर की जगह कार्टन बांधा, भड़के तेजस्वी यादव, सीधे PM मोदी को घेरा
प्लास्टर की जगह कार्टन बांधा, भड़के तेजस्वी यादव, सीधे PM मोदी को घेरा
80s Trend: तेज प्रताप ने शेयर की लालू-राबड़ी की तस्वीर, जानें क्या कहा
80s Trend: तेज प्रताप ने शेयर की लालू-राबड़ी की तस्वीर, जानें क्या कहा
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget