एक्सप्लोरर

Janata Darbar: आज नहीं हुआ नीतीश कुमार के जनता दरबार का लाइव प्रसारण, सवालों के बीच BJP ने बताई दो बड़ी वजह

Nitish Kumar Janata Darbar: सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार का लाइव प्रसारण नहीं होने के चलते राजनीति हो रही है. महागठबंधन के साथी आरजेडी के नेता ने सीएम का बचाव किया है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का जनता दरबार (Janata Darbar) सोमवार (9 अक्टूबर) को शुरू हुआ लेकिन इसका लाइव प्रसारण नहीं हुआ. हालांकि लाइव अब नहीं होगा या किसी कारण आज प्रसारण नहीं हुआ है इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. दरअसल, जब भी जनता दरबार होता है तो ऑनलाइन प्रसारण होता है लेकिन आज यह नहीं हो सका. इस बीच इसको लेकर राजनीति हो रही है.

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने दो वजह मीडिया के सामने बताई. पहली वजह जनता दरबार में फरियादी तो आते हैं लेकिन उनका कोई निदान नहीं होता है. दूसरी वजह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस हो रही है. कई बार लाइव प्रसारण में ही कुछ हरकतें कर चुके हैं. उनकी भद्द पिट रही है. यही कारण है कि सच्चाई से मुंह मोड़ते हुए उन्होंने लाइव प्रसारण को बंद करवा दिया है. 

आरजेडी ने मुख्यमंत्री का किया बचाव, बीजेपी पर साधा निशाना  

सरकार के साथ महागठबंधन के साथी आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव किया है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता की समस्या सुन रहे हैं यह महत्वपूर्ण बात है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर प्रशासन कुछ ना कुछ बदलाव करती है उसी कड़ी में बदलाव किया गया है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट से तो बीजेपी की खुद मेमोरी लॉस हो चुकी है दूसरे के बारे में वह क्या बोलेगी?

जनता दरबार में जब भूल गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बता दें कि चार सिंतबर 2023 का जनता दरबार का आयोजन हुआ था. उस दिन नीतीश कुमार भूल गए कि वो खुद बिहार के गृह मंत्री हैं. नीतीश कुमार के जनता दरबार में अपने अफसर से कह दिया था कि गृह मंत्री को फोन लगाओ. थोड़ी देर के लिए अजीब हालात पैदा हो गई थी. अफसर भी ऊहापोह में फंस गए थे. वो किशनगंज की एक फरियादी की समस्या सुन रहे थे.

विभिन्न विभागों से सबंधित मामलों पर हुई सुनवाई

इधर सोमवार को 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम' में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 76 लोगों की समस्याओं को सुना. संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए उचित कार्रवाई का निर्देश दिया. आज जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग क्ल्याण विभाग, वित्त विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्य विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, कला सस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई.  

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने कहा- 'सुधाकर सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं', बोले- 'हमें भी मालूम है कि...'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget