एक्सप्लोरर

स्वच्छ सर्वेक्षण में बिहार के फिसड्डी प्रदर्शन के बाद हुई सीएम नीतीश कुमार की किरकिरी, जानें किसने क्या कहा

केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में बिहार के फिसड्डी प्रदर्शन के बाद सीएम नीतीश की जमकर किरकिरी हो रही है. परिणाम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवा ने भी सरकार पर निशाना साधा है.

पटना: केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा कर दी है. जारी परिणाम के अनुसार देश भर के 105 शहरों में पटना सबसे गंदा शहर है, जबकि पूर्वी भारत के सबसे गंदे शहरों में पटना का रैंक 47 वां है. केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में बिहार के फिसड्डी प्रदर्शन के बाद सीएम नीतीश की जमकर किरकिरी हो रही है. परिणाम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवा ने भी सरकार पर निशाना साधा है. जबकि पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने सरकार का धन्यवाद दिया है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा कि देश में पटना को गंदगी में नंबर-1 स्थान मिलने पर 15 वर्षों के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को कोटि-कोटि बधाई. चलिए 15 वर्षों में कहीं तो नंबर-1 स्थान प्राप्त किया.

इधर, एलजेपी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि 2020 के स्वच्छता अभियान सर्वेक्षण में जिस तरीके से बिहार के शहरों का परफॉर्मेंस रहा है वो जाहिर तौर पर निराश करने वाला और चिंताजनक है. उम्मीद है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पीएम नरेंद्र मोदी जी से प्रेरणा लेकर स्वच्छ बिहार के सपने को साकार करेंगे.

इधर पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों को लेकर सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को ध्यावाद दिया है. उन्होंने प्रेस रिलीज जारी कर कहा किआज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि पटना शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में 105वां स्थान पूरे देश में प्राप्त हुआ है. वहीं पूर्वी भारत में 47वां और बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. पटना नगर निगम ने पिछले तीन साल में पटना को सुंदर और साफ रखने का जो जमीनी प्रयाद किया, और इस प्रयास को सफल बनाने के लिए पटना के नागरिकों ने बहुमूल्य योगदान और सहयोग दिया. इस उपलब्धि के लिए मैं सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मंत्री सुरेश शर्मा, समेत अन्य माननीय और पटनावासियों को धन्यवाद देती हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget