एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: सीएम नीतीश विपक्षी एकता में लगे हैं, बिहार कांग्रेस ने 'फाइनल' कर लिया अपना PM उम्मीदवार

Bihar Politics: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ कहा था कि चुनाव के बाद तय होगा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा. इसके पहले शरद पवार ने भी ऐसा ही कहा था.

पटना: राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है. इसको लेकर तैयारी जोरशोर से हो रही है. बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई दलों के नेताओं का जुटान होना है. हालांकि विपक्ष किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगा यह तय नहीं है. कई नेताओं ने यह साफ बयान दिया है कि चुनाव के बाद तय होगा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा. इन सबके बीच बिहार कांग्रेस ने अपनी ओर से पहले ही पीएम उम्मीदवार का नाम 'फाइनल' कर लिया है.

सोमवार (19 जून) को बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने ट्वीट कर अपने नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. बधाई तो दी साथ में भावी पीएम उम्मीदवार भी बता दिया. अखिलेश प्रसाद सिंह ने ट्वीट कर लिखा- "देश के निडर, ईमानदार, मेहनती नेता. कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भावी प्रधानमंत्री श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. भगवान आपको देशहित में लम्बी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दें इसकी कामना करता हूं."

ललन सिंह और शरद पवार दे चुके हैं बयान

बता दें कि बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने राहुल गांधी को भले भावी प्रधानमंत्री बता दिया, लेकिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, शरद पवार आदि नेता कह चुके हैं कि चुनाव के बाद तय होगा. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ कहा था कि चुनाव के बाद तय होगा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा. इसके पहले शरद पवार ने भी ऐसा ही कहा था. वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी का भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है.

हालांकि विपक्षी एकता की अगुवाई करने वाले नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं वह पीएम उम्मीदवार नहीं हैं. 20 जून को सीएम नीतीश कुमार तमिलनाडु जा रहे हैं. वहां के सीएम एमके स्टालिन से मिलेंगे. विपक्षी एकता की बैठक में आने के लिए आमंत्रण भी देंगे. वहीं दूसरी ओर अखिलेश प्रसाद के इस ट्वीट से सियासी गलियारे में कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं. हालांकि इस ट्वीट में अखिलेश प्रसाद सिंह ने 2024 का जिक्र नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: CM नीतीश पर भड़की जीतन राम मांझी की पार्टी, करेगी मानहानि का मुकदमा, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget