एक्सप्लोरर

Janta Darbar: जनता दरबार में खुल गई CM नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट की पोल? मुख्यमंत्री बोले- 'कमाल है भाई...'

Nitish Kumar Janta Darbar: पूरा मामला पटना के दनियावां प्रखंड के मछरियावां गांव का है. शख्स ने गांव में नल जल योजना के बारे में शिकायत की. हालांकि इस पर सीएम को यकीन नहीं हुआ.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना (Nal Jal Yojna) के बारे में शिकायत जनता दरबार (Janta Darbar) तक पहुंच रही है. सोमवार (14 अगस्त) को भी इस मामले में कुछ लोग शिकायत लेकर नीतीश कुमार के सामने पहुंचे. नीतीश कुमार ने समस्या सुनकर विभाग को इसे देखने के लिए तो कहा लेकिन वह चौंक गए. उन्होंने यकीन नहीं किया. पूरा मामला पटना के दनियावां प्रखंड के मछरियावां गांव का है.

जनता दरबार में मछरियावां गांव की समस्या लेकर पहुंचे शख्स ने नीतीश कुमार से कहा कि नल जल योजना का लाभ गांव को नहीं मिल रहा है. गली में तो यह दिखता है लेकिन घर-घर नहीं जाता है. 10 परसेंट तो ऐसे भी घर हैं जहां नल भी नहीं लगा है. यह सुनकर नीतीश कुमार ने कहा कि कमाल है भाई... गांव की जनता को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. नीतीश कुमार ने अधिकारी से कहा कि ये तो संभव नहीं है. इसको देखिए.

पटना के डीएम ने बताया भूमि विवाद कारण

इस दौरान मौके पर मौजूद पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि भूमि विवाद के कारण जलमीनार नहीं बना पाया, लेकिन डायरेक्ट सप्लाई है. 15 एचपी का मोटर लगाया गया है. उन्होंने सीएम नीतीश से कहा कि समाधान यात्रा के दौरान जब हमलोग गए थे तो लोगों ने इसकी शिकायत की थी तो एक और मोटर को लगवा दिया गया था. उससे भी सप्लाई हो रही है. अगर इसके बाद भी समस्या हो रही है तो इसको दिखवा लेते हैं. इसके बाद नीतीश कुमार ने पीएचईडी से बात की. पूरी बात बताई और इसे दखे लेने के लिए कहा.

कोरोना से मौत, नहीं मिला मुआवजा

पूर्वी चंपारण से जनता दरबार में चंदा कुमारी नाम की एक महिला अपनी सास की कोरोना से हुई मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर पहुंची. कहा कि 2021 में ही मौत हुई थी. नीतीश कुमार ने महिला के आवेदन को देखकर कहा कि आप तो पहले भी आईं हैं. इसके बाद नीतीश कुमार ने विभाग से बात की. कहा कि ये महिला पिछली बार भी आईं थीं. इसको क्यों नहीं देख रहे हैं? तुरंत देखिए इसे.

यह भी पढ़ें- Janta Darbar: 156 रुपये का बिजली बिल आता था... अचानक एक लाख का आया, जनता दरबार में सुनकर चौंके CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget