एक्सप्लोरर

'बिजली बिल जीरो आया...', मुख्यमंत्री से बातचीत में बोली गयाजी की महिला, 16 लाख लोगों से ऑनलाइन जुड़े सीएम

CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग तो जानते ही हैं कि 2005 में पहले कोई काम नहीं होता था. बिजली की क्या हालत थी. सब जगह बुरा हाल था.

बिहार में हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को घरेलू उपभोक्ताओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने नालंदा से लीला कुमारी, सुपौल से कोमल कुमारी और गयाजी जिले की रहने वाली महिला नूर जहां खातून से बातचीत की और उनकी राय जानी. राज्य के 16 लाख लोग इस ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. 

महिला उपभोक्ताओं ने क्या कहा?

नालंदा से लीला कुमारी ने कहा- "मुख्यमंत्री जी को प्रणाम. आपकी वजह से हम लोगों को बिजली मिल रही है. आपने जो 125 यूनिट फ्री किया है तो उस पैसे से मैं बच्चों को पढ़ाऊंगी और घरेलू काम में लगाऊंगी. मैं इसके लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूं."

वहीं गयाजी जिले से नूर जहां खातून ने कहा कि पिछले माह से जो 125 यूनिट फ्री किया है तो मेरा भी बिजली बिल जीरो आया है. जिसके लिए हम लोग 400-500 रुपये देते थे वो बचेगा. बच्चों को उससे पढ़ा सकेंगे. यहां आने पर और लोगों ने भी बताया कि उनका भी बिल जीरो आया है. मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद करती हूं.

जबकि सुपौल से कोमल कुमारी ने कहा, "मुख्यमंत्री जी को मेरा प्रणाम. मैं 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. जो पैसा उससे बचेगा उस रुपये को मैं अपनी बेटी के खाते में जमा करूंगी."

वहीं इन महिलाओं की बात सनुकर नीतीश कुमार ने कहा कि "मुझे इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी हो रही है. आप जानते ही हैं कि राज्य सरकार ने लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया है. इसे लागू भी कर दिया गया है. इससे उपभोक्ताओं में काफी खुशी है. अब आप लोग तो जानते ही हैं कि 2005 में पहले कोई काम नहीं होता था. बिजली की क्या हालत थी. सब जगह बुरा हाल था. राजधानी पटना में 7-8 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती थी."

लोगों के हित में किया गया काम-सीएम

सीएम ने कहा कि हम लोगों की 24 नवंबर 2005 को सरकार बनने के बाद बिजली के क्षेत्र में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू किया गया. ऊर्जा विभाग का बजट बढ़ाया गया. इसके बाद राज्य के सभी गांवों में और टोलों में बिजली पहुंचाई गई. हम लोग तो शुरू से सभी लोगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराते रहे हैं. बिजली खरीदने में सरकार का काफी ज्यादा पैसा खर्च होता है, लेकिन लोगों को लागत से काफी कम देना पड़ता है. लोगों के हित में अब यह तय कर दिया गया कि जुलाई माह के बिल से राज्य के लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली मुफ्त दी जाएगी."

वहीं इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा, "दूसरे राज्यों में अगर 125 यूनिट फ्री बिजली है और यदि 126 यूनिट आ गया तो पूरा पैसा देना होता है. लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 100 फीसद सब्सिडी देने का निर्णय लिया है. आगे भी जो बिल होगा उसमें भी हम लोग सब्सिडी देते रहेंगे."

ये भी पढ़ें: Bihar Free Electricity: सीएम नीतीश बिजली पर लेंगे फीडबैक, तमाम जिलों के उपभोक्ताओं से करेंगे संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget