एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: जेडीयू में कौन कर रहा है भितरघात? मधुबनी में सीएम नीतीश ने चेताते हुए कहा- 'चुनाव के बाद...'

Bihar Lok Sabha Elections 2024: इस चुनावी माहौल में सीएम नीतीश कुमार आरजेडी पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, सोमवार को मधुबनी पहुंचे सीएम ने पार्टी में भितरघात को लेकर बड़ा बयान दिया.

Nitish Kumar: मधुबनी के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के दीनदयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा को लेकर लोगों में उत्साह था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी में भितरघात करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी. किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि हमलोगों के उम्मीदवार के साथ कोई बाएं-दाएं गड़बड़ी कर रहा है. चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे. इधर-उधर नहीं करना है. 2005 के पहले बिहार में अराजकता का माहौल था. हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा हमने बंद कराया. बिहार को केंद्र से बहुत अधिक सहयोग मिल रहा. 

सीएम के निशाने पर रहा आरजेडी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यादव के समर्थन में वोट मांगने सीएम नीतीश पहुंचे थे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमसे पहले 15 साल जिनको मौका मिला. उन्होंने सात साल खुद और सात साल पत्नी को सीएम बना दिया. पांचवी कक्षा के बाद लड़कियां पढ़ नहीं पाती थी. हम लोगों ने पढ़ाई की व्यवस्था की. साइकिल योजना शुरू की. उन्होंने कहा कि जब वे लोग थे, तब हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता रहता था. जब हम आए तब झगड़ा बंद कराए.

मुस्लिम हित में किए गए कार्यों को सीएम ने गिनाया. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में पति पत्नी की सरकार में नौ बच्चे पैदा किए. वे लोग तब से बिहार की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए काम कर रहे हैं. 2005 के पहले बिहार में अराजकता का माहौल था.

पीएम मोदी के लिए की अपील

सीएम ने कहा कि हमलोगों के यहां और भाजपा में परिवारवाद नहीं है. हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है. बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रयासरत हैं. 2005 के पहले बिहार में अराजकता का माहौल था. शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. रंगदारी, लूट, हत्या एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला था. शाम होते ही लोग डर से घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे.

भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने बिहार से जंगलराज को खत्म किया. उन्होंने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर में कमी आई. अंत में दोहराते हुए फिर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की बात नीतीश कुमार ने कही.

ये भी पढ़ें: VIDEO: तेज प्रताप यादव को आया गुस्सा, मंच पर RJD कार्यकर्ता को दिया धक्का, सभी हो गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget