एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से मिले सीएम नीतीश कुमार, बिहार में नई सरकार बनने के बाद पहली मुलाकात

Nitish Kumar Meets PM Modi: बिहार में नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना चुके हैं. इसके बाद अब उन्होंने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है.

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पीएम आवास पहुंचे. बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद ये पीएम मोदी से उनकी पहली मुलाकात है. बिहार में आने वाले समय में कैबिनेट विस्तार होना है. वहीं, 12 फरवरी को एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट है. नीतीश कुमार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा. ऐसे समय में पीएम मोदी से नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं. तस्वीर में दोनों नेताओं के गर्मजोशी से मुलाकात हो रही है. सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को गुलदस्ता भेंट किया.

बिहार में होने वाला है सीटों का बंटवारा

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में एनडीए में सीटों का बंटवारा भी होना है. पिछले लोकसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. जेडीयू और बीजेपी ने 17-17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. बीजेपी को 17 और जेडीयू को 16 सीटों पर जीत मिली थी. बिहार के सीएम नीतीश केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं.

नई सरकार पर पीएम मोदी ने दी थी बधाई

जब नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाई थी तब पीएम मोदी ने उन्हें बधाई थी थी. इस पर नीतीश कुमार ने कहा था, "मैं माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. बिहार में एन०डी०ए० गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है. जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है. केंद्र और राज्य में एन०डी०ए० गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी."

Bihar Assembly: अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर स्पीकर के जवाब पर उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी बोले- बेचारे आलाकमान की बात मान रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget