एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने जिलाधिकारियों को तीन दिनों का दिया समय, कहा- जल्द फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट सौंपे

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर सभी जिलाधिकारी पहले की फसल क्षति के आंकलन के साथ-साथ हाल के दिनों में अधिक बारिश के कारण हुई फसल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट दें.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को अत्यधिक बारिश के कारण उपजी बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर लौटने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में नवादा, नालंदा, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, शिवहर पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और छपरा जिले के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे. 

फसल क्षति के साथ ही कई नुकसान हुए

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही क्षति का भी आकलन कराया गया. सभी जिलों के प्रभारी मंत्री ने अपने-अपने जिलों में जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. हाल ही में अधिक बारिश से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी. इस कारण फसल क्षति के साथ-साथ कई अन्य प्रकार के नुकसान हुए.

तीन दिनों के अंदर सौंपे रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर सभी जिलाधिकारी पहले की फसल क्षति के आंकलन के साथ-साथ हाल के दिनों में अधिक बारिश के कारण हुई फसल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट दें. राज्य के सभी जिलों में फसल की क्षति का आकलन करने के साथ-साथ जहां अत्यधिक जलजमाव के कारण बुआई नहीं हो सकी है, उसका भी ठीक से आंकलन कर लें. जहां कहीं भी क्षति हुई है वहां राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर तत्काल कदम उठाएं.

पूरी संवेदनशीलता के साथ करनी है मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों और पुलों के साथ-साथ अन्य क्षति का भी आंकलन कराएं. प्रभावित लोगों के साथ संपर्क बनाये रखें और उनके सुझावों पर भी गौर करें. सभी प्रभावित लोगों की पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद करनी है. उन्होंने कहा कि बचे हुए बाढ़ प्रभावित लोगों में जीआर राशि का वितरण जल्द करें. सभी प्रभावित लोगों की मदद करनी है, कोई भी बचा न रहे इसका विशेष ख्याल रखें. सभी जिलाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग, कृषि विभाग व पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निरंतर संपर्क में रहे.

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उसकी जल्द मरम्मत कराएं. पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग अपने अभियंताओं से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के सड़कों की स्थिति का अपडेट लें.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार बिहार के एडिटर इन चीफ’, तेजस्वी बोले- थकने के अलावा आंखों से दिखना भी बंद

मिलिए बिहार के फर्जी SP से, एक बार लपेटे में आ गए तो लाखों का नुकसान तय, कारनामे तो एक से एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget