एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'चाचा पारस से कभी समझौता नहीं', LJP को लेकर भतीजे चिराग का छलका दर्द

Lok Sabha Elections 2024: चिराग पासवान ने सोमवार को कई मुद्दों पर एबीपी न्यूज़ से खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि एक बड़े लक्ष्य की ओर हम लोग अग्रसर हैं.

Chirag Paswan: एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सीट बंटवारे के मुद्दे पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे से पहले मैं अपने पत्ते नहीं खोलकर प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं कर रहा था कि मुझे ज्यादा सीटें मिल जाए. बीजेपी एनडीए में जेडीयू, कुशवाहा, मांझी से सीटों पर बातचीत कर रही थी. सब बातचीत होने के बाद औपचारिक ऐलान हुआ. मुझे पांच सीटें मिली. प्रेशर पॉलिटिक्स करके मैं पांच सीटें हासिल नहीं किया. पत्ते नहीं खोल कर किसी को भी अंधेरे में नहीं रख रहा था कि एनडीए में रहना है या महागठबंधन में जाना है.

चाचा पारस से समझौता के मुद्दे पर चिराग ने कहा कि चाचा पारस से कभी समझौता नहीं कर सकता. मुझे मेरे पापा की खड़ी की हुई पार्टी से बाहर किया गया. परिवार से बाहर किया गया. बीच मझधार में छोड़ दिया गया. दो साल पहले मैं यह सोचता था कि क्या चुनाव लड़ पाऊंगा? किसी गठबंधन में रहूंगा भी या नहीं? चाचा को एक भी सीट एनडीए में क्यों नहीं मिली मुझे यह नहीं मालूम है.

जेडीयू से समझौते पर बोले चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर से मैं खुद लड़ रहा हूं. अपने पापा रामविलास जी की विरासत को हाजीपुर सीट पर से आगे बढ़ाऊंगा. उनके अधूरे सपने को पूरा करूंगा. जनता को जो उम्मीदें हैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. जेडीयू से समझौते पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित सर्वोपरि है और उसी के लिए मैं जेडीयू के साथ एनडीए में हूं. मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है इसलिए हम लोग जेडीयू के साथ एनडीए में हैं. आपस में हम लोग टकराते तो एनडीए का नुकसान होता और विपक्ष को फायदा होता. एक बड़े लक्ष्य की ओर हम लोग अग्रसर हैं.

रोजगार के मुद्दा पर तेजस्वी को दिया जवाब

रोजगार के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के हमले पर एलजेपी आर प्रमुख ने कहा कि तेजस्वी रोजगार को मुद्दा बना रहे हैं तो रोजगार बिहार में बड़ा मुद्दा है. जब बिहार में एनडीए की सरकार थी तो केंद्र में यूपीए की सरकार आती थी. अब बिहार और केंद्र दोनों जगह एनडीए की सरकार है इसलिए जो भी समस्याएं हैं वो अब खत्म हो जाएंगी. विकास के मुद्दे पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे. वहीं, पार्टी के प्रत्याशियों पर उन्होंने कहा कि मुझ को मिलाकर मेरी पार्टी में कुल पांच प्रत्याशी हैं. वीणा देवी महिला हैं, सांभवी युवा हैं, राजेश युवा हैं, मेरे जीजा अरुण भारती भी हाइली एजुकेटेड हैं. मैं भी युवा ही हूं. हर तरह के लोग हैं.

ये भी पढे़ं: Nityanand Rai: लोकतंत्र के मुद्दे पर I.N.D.I.A केंद्र को क्यों घेर रहा है? नित्यानंद राय का आया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget