एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चाचा पशुपति से दो-दो हाथ करने को भतीजा चिराग तैयार, बोले- 'हाजीपुर लोकसभा सीट पर...'

Hajipur Lok Sabha Seat: लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने हाजीपुर सीट को लेकर बयान दिया.

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि वह हाजीपुर लोकसभा सीट पर पशुपति कुमार पारस (Hajipur Lok Sabha Seat) को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने साथ ही अपने चाचा पारस पर सीधे हमला करने से बचते हुए कहा कि यह उन्हें तय करना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े रहना चाहते हैं या नहीं?

लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद, चिराग पासवान ने कहा कि इस बात पर सर्वसम्मति थी कि वह हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि चार अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी.

पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी ने चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया जिसके विरोध में पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. पारस के हाजीपुर लोकसभा सीट से पुन: चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर जमुई के मौजूदा सांसद ने कहा कि वहां से चुनाव लड़ने के लिए उनका स्वागत है. वहीं, चिराग पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि यह मेरे चाचा को तय करना है. उन्होंने हमेशा कहा है कि वह हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े रहेंगे. अब उन्हें तय करना है कि क्या वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने के उनके रास्ते में बाधा बनना चाहते हैं.

'कई चुनौतियों का सामना किया है'

चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने राजनीति में कई चुनौतियों का सामना किया है और इसका सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह टिप्पणी हाजीपुर में संभावित ‘चाचा बनाम भतीजे’ की लड़ाई के संदर्भ में की. उन्होंने कहा कि हाजीपुर उनके दिवंगत पिता और प्रसिद्ध दलित नेता राम विलास पासवान की ‘कर्मभूमि’ रही है. उन्होंने जमुई के बजाय हाजीपुर से चुनाव लड़ने के फैसले को सही ठहराया. चिराग ने 2014 और 2019 में जमुई से जीत दर्ज की थी.

एलजेपी आर को मिली है पांच सीट

पारस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारा समझौते से उनकी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) को बाहर रख कर उसके साथ ‘अन्याय’ किया है. पारस के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की घोषणा बीजेपी के नेतृत्व वाले राजग द्वारा सीट-बंटवारे का ऐलान करने के बाद आई. पारस के दावों को दरकिनार कर बीजेपी ने चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा (रामविलास) को पांच सीट दी है.

ये भी पढ़ें: Watch: 'ए... पप्पू जी ये नहीं चलता है यहां', कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश क्यों हो गए नाराज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget