एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग पासवान अयोध्या में राम लला के किए दर्शन, कहा- 'एक तरफ पीएम...'

Chirag Paswan reached Ram Mandir: चिराग पासवान गुरुवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन किए. वहीं, चिराग पासवान पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे हुए हैं.

Chirag Paswan: एलजेपी आर के प्रमुख चिराग पासवान शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे और राम लला के दर्शन किए. इसके साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी में मत्था टेका. वहीं, मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा रामनगरी आकर हमें असीम ऊर्जा मिली है. ध्यान ऊर्जा से प्रधानमंत्री को असीम ऊर्जा मिलेगी. निश्चित रूप से 400 के पार का लक्ष्य पूरा करेंगे. फिर से एक बार मजबूत सरकार बनाएंगे. प्रधानमंत्री के पद पर फिर से नरेंद्र मोदी सुशोभित होंगे.

पीएम मोदी के कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाने पर विपक्ष के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी समझ नहीं पाएगा. क्योंकि उसने सनातन को कभी सम्मान नहीं दिया. 2014 और 2019 के चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री मोदी ध्यान लगाने जा चुके हैं. उसी प्रकार 2024 में भी पहुंचे हैं. उन्हीं का हनुमान मैं हूं. एक तरफ पीएम वहां पहुंचे हैं, दूसरी तरफ मैं अयोध्या आया हूं. 

हनुमानगढ़ी में चिराग पासवान ने टेका मत्था

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने चिराग पासवान को गदा देकर स्वागत किया. वहीं, अयोध्या पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि पिछले ढाई 3 महीने से चुनाव प्रचार की व्यस्तता काफी ज्यादा रही. मुझे रामलाल प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में आने का सौभाग्य मिला था और तभी से मेरे मन में यह इच्छा थी कि मैं अपने पूरे परिवार के साथ यहां पर आऊं. बहन के साथ, भांजे-भांजी पूरे परिवार के साथ यहां आकर प्रभु श्री राम का दर्शन करूं और उनका आशीर्वाद लूं. जैसे ही चुनाव प्रचार समाप्त हुआ तुरंत पूरे परिवार के साथ यहां रामलला के दर्शन किए. बजरंगबली जी का आशीर्वाद हम लोगों ने लिया. जो कुछ भी आज हम लोग हैं इन्हीं के आशीर्वाद से हैं और बस यह आशीर्वाद सदैव बना रहे.

एलजेपी प्रमुख ने कहा कि जिस तरीके से हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी चौमुखी विकास किया है. गांव में रह रही महिलाओं की स्वास्थ्य की चिंता करके योजनाएं बनाई गई. कोई गरीब परिवार, बीमारी से कोई कठिनाई ना हो उनके लिए आयुष्मान योजनाएं बनाई गईं. दुनिया की सबसे बड़ी गरीब कल्याण की योजना जिसके तहत 81 करोड़ों लोगों को आज मुफ्त में अनाज मिल रहा है. तमाम ऐसी योजनाएं हैं जहां पर एक गरीब परिवार को सकारात्मक तरीके से हर व्यक्ति प्रभावित हुआ है. इसमें जहां तक प्रधानमंत्री जी ने देश की अर्थव्यवस्था का ध्यान रखा. गांव शहर की दूरी को कम करने का प्रयास किया. 

चिराग पासवान ने की पीएम मोदी की तारीफ

एनडीए नेता ने कहा कि पीएम ने बहुमत मिलने के बाद भारत माता की जय का नारा सिर्फ कहने के लिए नहीं, उसे उन्होंने हकीकत में उतारा है. दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जहां भारत का डंका न बजता हो. भारत का गौरव बढ़ाने का काम पीएम मोदी ने किया है. एक समय भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था. आज देश सोने का शेर है जो दुनिया में दहाड़ रहा है. ईश्वर का आशीर्वाद उनके साथ हमेशा रहेगा.

ये भी पढ़ें: KK Pathak: शिक्षा विभाग में बड़ा उथल-पुथल, लंबी छुट्टी पर जाएंगे केके पाठक! माध्यमिक शिक्षा निदेशक हो रहे हैं सेवानिवृत्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget