एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चिराग पासवान का JDU पर हमला, फूट का कारण चौराहे पर ना तलाशें, नीतीश कुमार आज भी कन्फ्यूज्ड

Chirag Model: चिराग पासवान ने कहा कि मैं सकारात्मक राजनीति करता हूं. किसी का कोई मॉडल नहीं हूं. नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने नहीं-बिहार की 13 करोड़ जनता ने हराया था.

पटनाः जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे आरसीपी सिंह (RCP Singh) के इस्तीफे के बाद बीते रविवार को ललन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) द्वारा चिराग मॉडल वाले बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है. चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि मैं सकारात्मक राजनीति करता हूं. किसी का कोई मॉडल नहीं हूं. दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गई है. बेहतर होगा कि वे कारणों को बाहर चौराहे पर ना तलाशें.

चिराग पासवान ने आगे कहा का नीतीश कुमार (Nitish Kumar) साल 2020 में भी कन्फ्यूजन में थे और आज भी कन्फ्यूज्ड हैं. उन्हें चिराग पासवान ने नहीं-बिहार की 13 करोड़ जनता ने हराया था. मैं तो जनभावनाओं का प्रतिनिधि तब भी था और आज भी हूं. 2024 में हार का डर ऐसा घुस गया है कि मामा कंस की तरह मां देवकी के हर पुत्र को मार देना चाहते हैं. पहले मुझ पर हमला और अब आरसीपी सिंह पर. नहीं जानते कि सियासी वध के लिए कृष्ण ने अवतार ले लिया है. इस बार पाला बदलना भी काम नहीं आएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में JDU और BJP में तनातनी के बीच बड़ी खबर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की बात

बिहार की जनता ही देगी जवाब

चिराग पासवान ने यह बातें रविवार को ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट कर लिखी हैं. उन्होंने आगे लिखा कि आज नीतीश कुमार यही कह रहे हैं कि मेरे नाक के नीचे भ्रष्टाचार करते रहे आरसीपी सिंह और फिर भी आप सुशासन बाबू कहलाते हैं. बिहार की जनता के साथ ये सरासर धोखा है और इसका जवाब बिहार की जनता ही देगी. ये तीन योद्धा जो बैठे थे. इनका ट्रैक रिकॉर्ड देखने के लिए ज्यादा पीछे जाने की जरूरत नहीं है. आसानी से पता चल जाएगा कि नीतीश कुमार को दरअसल डरना किससे चाहिए. बता दें कि कल रविवार को ललन सिंह ने कहा था कि 2020 में एक मॉडल तैयार किया था, जिसे चिराग मॉडल कहा गया, अब एक और चिराग मॉडल तैयार किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: NDA में रार! JDU के वार पर BJP का पलटवार- ललन सिंह किस पर आरोप लगा रहे हैं, वही बता सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget