एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पशुपति कुमार पारस को लेकर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा खुलासा, क्या बोले अरुण भारती?

Bihar News: सांसद अरुण भारती ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के भीतर लिए जाने वाले एक बड़े फैसले का जिक्र किया है. पढ़िए क्या कहा है.

MP Arun Bharti News: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) आने वाले समय में यह फैसला ले सकते हैं कि क्या वे एनडीए (NDA) के साथ रहेंगे या नहीं. इस बीच चिराग पासवान (Chirag Paswan) के जीजा और पार्टी के जमुई से सांसद अरुण भारती ने पशुपति कुमार पारस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट से शुक्रवार (22 नवंबर) को पोस्ट कर एक कहानी सुनाई.

सांसद अरुण भारती ने एक्स के जरिए कहा, "चलिए आज मैं आपको एक अनकही वास्तविक कहानी सुनाता हूं. 2014 का साल भारतीय राजनीति में बड़े बदलावों का गवाह बना. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के भीतर एक बड़ा फैसला लिया जाना था. भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होना."

आगे उन्होंने कहा कि, "यह फैसला जितना राजनीतिक रूप से अहम था, उतना ही परिवार के भीतर विवादित भी. चिराग पासवान, युवा और दूरदर्शी नेता, इस गठबंधन को लेकर पूरी तरह अडिग थे. वे मानते थे कि एनडीए के साथ जाना न केवल एलजेपी के लिए, बल्कि बिहार और देश की राजनीति के लिए भी फायदेमंद होगा, लेकिन इस राह में चुनौतियां कम नहीं थीं. स्वर्गीय रामविलास पासवान जी, जिनका राजनीति में वर्षों का अनुभव था, इस फैसले को लेकर शुरू में आशंकित थे. वे समझते थे कि इस गठबंधन के राजनीतिक और सामाजिक परिणाम हो सकते हैं."

'सबसे बड़ा विरोध पशुपति कुमार पारस से आया'

चिराग के चाचा पशुपति पारस को लेकर खुलासा करते हुए अपने पोस्ट में अरुण भारती ने लिखा, "हालांकि, सबसे बड़ा विरोध उनके छोटे भाई और पार्टी के वरिष्ठ नेता पशुपति कुमार पारस से आया. पारस इस विचार के पूरी तरह खिलाफ थे. उन्होंने इसे लेकर अपनी असहमति साफ जाहिर की और गठबंधन के खिलाफ अपनी बात रखी. इन सबके बीच चिराग पासवान जी ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने तर्कों और दूरदर्शी सोच से न केवल अपने पिता को मनाया, बल्कि पार्टी के बाकी नेताओं को भी इस गठबंधन का समर्थन करने के लिए तैयार किया. उनके अडिग नेतृत्व ने पार्टी को एक नई दिशा दी."

रंग लाई चिराग पासवान की मेहनत: अरुण भारती

अरुण भारती ने आगे लिखा, "आखिरकार, चिराग पासवान जी की मेहनत रंग लाई, और एलजेपी एनडीए का हिस्सा बनी. यह फैसला एलजेपी के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ, जिसने न केवल पार्टी को नई पहचान दी, बल्कि बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में भी नई संभावनाओं के द्वार खोले. यह अनकही कहानी दिखाती है कि कैसे नेतृत्व, दूरदृष्टि और दृढ़ता के बल पर हर बाधा को पार किया जा सकता है."

यह भी पढ़ें- झारखंड और महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों से पहले जीतन राम मांझी की बड़ी भविष्यवाणी, कहां किसकी सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget