एक्सप्लोरर

Times Now ETG Survey: हाजीपुर सीट पर चिराग पासवान और शिवचंद्र राम में किसका पलड़ा भारी? ताजा सर्वे देखिए

Times Now ETG VVIP Seat Survey: हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया था. चाचा-भतीजे में लड़ाई थी. हालांकि सीट चिराग पासवान को मिली है.

ETG Survey: बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और चुनाव को देखते हुए सरगर्मी तेज हो गई है. अलग-अलग जिलों में सभाएं हो रही हैं. पीएम मोदी (PM Modi) तक जनसभा में आने लगे हैं. बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. इन 40 सीटों में कुछ वीवीआईपी सीटें हैं जिस पर देश भर की नजरें टिकी हैं. इनमें से एक वीवीआईपी सीट हाजीपुर भी है. इस सीट के लिए टाइम्स नाउ और ईटीजी (Times Now ETG Survey) ने सर्वे किया है. रविवार (07 अप्रैल) की रात सर्वे का रिजल्ट जारी किया गया.

ताजा सर्वे में यह बात सामने आई कि इस वीवीआईपी सीट से चिराग पासवान की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है. वहीं हाजीपुर सीट से आरजेडी के प्रत्याशी शिवचंद्र राम मैदान में हैं. उनकी हार हो सकती है. हालांकि ये सर्वे है. अब चुनाव के बाद देखना होगा कि फाइनल रिजल्ट क्या कुछ कहता है. 

हाजीपुर सीट पर थी चाचा-भतीजे की लड़ाई

बता दें कि हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया था. चाचा (पशुपति पारस) और भतीजे में इस सीट को लेकर ठन गई थी. हालांकि अंत में यह सीट चिराग पासवान के खाते में गई. चिराग पासवान पहले से जिद पर अड़े थे कि वह हर हाल में हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अब उनके चाचा पशुपति पारस ने भी एलान कर दिया है कि वह 40 सीटों पर एनडीए को मदद करेंगे.

2019 में लोक जनशक्ति पार्टी से चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस जीते थे. आरजेडी ने 2019 में भी शिवचंद्र राम को ही मौका दिया था, लेकिन पशुपति पारस ने 2,05,449 वोटों से उन्हें हराया था. एक बार फिर चिराग पासवान के सामने आरजेडी से शिवचंद्र राम हैं. ताजा सर्वे में इस बार भी शिवचंद्र राम पीछे हैं.

हाजीपुर लोकसभा सीट को समझिए

चिराग पासवान के लिए हाजीपुर पारंपरिक सीट है. 2019 में चिराग के पिता रामविलास पासवान ने अपनी यह सीट छोड़ दी और भाई पशुपति पारस को दे दी. खुद राज्यसभा चले गए थे. इससे पहले रामविलास पासवान सात बार इस क्षेत्र के  सांसद रह चुके हैं. रामविलास पासवान पहली बार 1977 में हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे. पूरे देश में रिकॉर्ड कायम हुआ था. रामविलास पासवान को 4,69,007 वोट यानी 89.30 फीसद वोट हासिल हुआ था. उस वक्त कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर राम को मात्र 44462 वोट ही मिला था.

इस जीत के बाद रामविलास पासवान काफी चर्चा में आ गए थे. लगातार वह इस सीट से जीतते रहे. मात्र दो बार 1984 और 2009 में इस सीट से हारे. रामविलास पासवान के रिकॉर्ड को एक बार 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने उपचुनाव में तोड़ा था, जिन्हें 89.48 प्रतिशत वोट मिले थे. हालांकि आम चुनाव में आज तक किसी ने रामविलास पासवान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है.

यह भी पढ़ें- ETG Survey: सारण से राजीव प्रताप रूडी या रोहिणी आचार्य मारेंगी बाजी? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget