एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग पासवान सुबह-सुबह सीएम नीतीश से क्यों मिलने पहुंच गए? केंद्रीय मंत्री ने बताई सारी बात

Chirag Paswan meets CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का इन दिनों तेवर बदले-बदले लग रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान से अब तक कई बार वो सीएम से मुलाकात कर चुके हैं.

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सीएम नीतीश कुमार की नजदीकियां इन दिनों काफी बढ़ गई हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए में सीट बंटवारे के बाद सारे गिले शिकवे भुलाकर चिराग पासवान ने सीएम नीतीश से मुलाकात की थी. इसके बाद कई बार चिराग पासवान और सीएम की मुलाकात हुई थी. वहीं, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद रविवार की सुबह चिराग पासवान एक बार फिर कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश से मुलाकात की. इसमें चौकीदारों के मुद्दे और पुल के मुद्दे मुख्य रहे. इस मुलाकात को लेकर चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी पोस्ट किया है.

चिराग पासवान ने एक्स पर किया पोस्ट

चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा कि 'केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आज पहली बार बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया.'

आगे उन्होंने मुद्दा उठाते हुए लिखा कि 'वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूर्व की नियमावलीयों में संशोधन करते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत के तहत दफादार/चौकीदार के आश्रितों के बहाली का प्रावधान करते हुए बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2014 का प्रावधान किया गया था, जिसके तहत 2023 तक दफादार/चौकीदार के आश्रितों की बहाली होती रही है. पूर्व से सेवानिवृत एवं सेवानिवृत होने वाले दफादारों/चौकीदारों के आश्रितों के बहाली तथा स्वेच्छिक सेवानिवृत के शेष आश्रितों को नियुक्ति पत्र अभी तक निर्गत नहीं किया गया है जबकि एक-दो जिलों में नई बहाली की प्रकिया को शुरू कर दी गई है जो चिंताजनक विषय है. मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि इस प्रक्रिया को पूर्व की तरह ही पुनः बहाल किया जाए'

वहीं, बिहार में ध्वस्त पुल के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि 'साथ ही इन दिनों बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही है इसको लेकर भी माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त की. मुख्यमंत्री जी ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन विषयों को लेकर संबंधित विभागीय कार्रवाई की जाएगी.'

चिराग पासवान सीएम नीतीश का लगातार करते रहे हैं विरोध

बता दें कि चिराग पासवान सीएम नीतीश पर लगातार हमलावर रहे हैं. चिराग पासवान को सीएम नीतीश का घोर विरोधी माना जाता था, लेकिन इन दिनों सीएम नीतीश को लेकर चिराग पासवान के तेवर बदले-बदले दिख रहे हैं. एनडीए में सीट बंटवारे के बाद चिराग पासवान सीएम नीतीश को लेकर सॉफ्ट दिख रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान से अब तक कई बार मुलाकात कर चुके हैं. वहीं, सीएम नीतीश के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा था कि वो नीतियों का विरोध करते हैं.

ये भी पढे़ं: Giriraj Singh: 'इन लोगों के लिए...', तेजस्वी यादव से गिरिराज सिंह ने की राहुल गांधी की तुलना, विदेश यात्रा पर भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget