एक्सप्लोरर

आतंकी हमले में बिहारियों की मौत नाराज चिराग ने CM नीतीश पर साधा निशाना, पूछा- लोगों को क्यों जाना पड़ा बाहर? 

चिराग ने ट्वीट कर कहा, " बिहार का बेटा कश्मीर में मारा जा रहा है. आजीविका कमाने गया था, मौत मिली. जहां सुरक्षा का खतरा है, वहां बिहार के लोगों को क्यों जाना पड़ा, क्योंकि बिहार में काम नहीं है."

पटना: जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों में हुए आतंकी हमले में अब तक बिहार के चार लोगों की मौत हो गई है. रविवार को हुए हमले में अररिया के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि इससे पहले भागलपुर के वीरंजन पासवान और बांका के अरविंद कुमार शाह की आतंकियों ने हत्या कर दी थी. ये दोनों श्रीनगर में रहकर गोलगप्पे बेचने का काम करते थे. एक के बाद एक चार-चार बिहारियों के जम्मू कश्मीर में मारे जाने के बाद सूबे के सियासी पारा चढ़ गया है. 

चिराग ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को घेर रहे हैं और मजदूरों के मौत का जिम्मेदार उनके शासन को बता रहे हैं. इसी क्रम में एलजेपी(रामविलास) (LJP) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने ट्वीट कर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. साथ ही उनसे सवाल भी किया है. 

 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, " बिहार का बेटा कश्मीर में मारा जा रहा है. आजीविका कमाने गया था, मौत मिली. जहां सुरक्षा का खतरा है, वहां बिहार के लोगों को क्यों जाना पड़ा, क्योंकि बिहार में काम नहीं है. नीतीश कुमार से सवाल है- अगर बिहार में रोजगार होता तो क्या कश्मीर में आतंकियों की गोली का निशाना बनना पड़ता?"

 

सुरक्षा के लिए लिखा पत्र

इससे पहले उन्होंने पार्टी की ओर से जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल को पत्र लिख कर वहां रह रहे बिहारियों की सुरक्षा पर ध्यान देने की गुहार लगाई है. चिराग ने अपने पत्र कहा है, " बीते दिनों दो बिहारी प्रवासियों जो छोटे-मोटे रोजगार कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, की आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई, जो बेहद दुःखद है. इस तरह से वहां पर लगातार हो रहे बिहारी प्रवासियों की हत्या हमारे लिए बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है. इसलिए निवेदन है कि रोजगार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले प्रवासी बिहारियों के जान-माल की रक्षा के लिए समुचित व्यवस्था हेतु आदेश दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो."

यह भी पढ़ें -

In Pic: आईजीआईएमएस में तड़पने के बाद मोना राय की हुई थी मौत, जांच के लिए CCTV और कॉल डिटेल सहारा

 

आतंकी घटना में बिहारियों की हत्या से गुस्से में जीतन राम मांझी, कहा- बिहार को दें जिम्मेदारी, 15 दिन में सुधार देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget