एक्सप्लोरर

चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को किया चैलेंज, जानिए क्या कहा

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अब ईवीएम में नहीं, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है. हर दो-तीन-चार साल के बाद इन लोगों को नया मुद्दा चाहिए होता है तो बहाना ढूंढ लिया.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार में जारी एसआईआर का जमकर विरोध कर रहे हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव का वे बहिष्कार कर सकते हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान आया है. आज तक से बातचीत में चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को चैलेंज किया है. 

तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर चिराग ने कहा, "करके दिखाएं. आपको व्यवस्था पर विश्वास नहीं है तो कर दीजिए न बहिष्कार… एक बार हिम्मत करके दिखा दें. ईवीएम का तो बहिष्कार ये लोग कर नहीं पाए. हिम्मत थी तो ईवीएम का कर देते. अब ईवीएम ठीक हो गई?"

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अब ईवीएम में गड़बड़ी नहीं है अब वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है. चिराग ने कहा कि हर दो-तीन-चार साल के बाद इन लोगों को नया मुद्दा चाहिए होता है तो बहाना ढूंढ लिया. क्योंकि जनता भी एक ही बहाना कितनी बार सुनेगी. ईवीएम सुनते-सुनते सब थक गए.

सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

दूसरी ओर चिराग पासवान ने कहा कि वे इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा, "मैं सोच रहा हूं कि 2030 तक का इंतजार करूंगा तो लेट हो जाएगा. मैं चाहता हूं कि जल्द बिहार जाऊं. फैसला पार्टी को लेना है. पार्टी ने प्रस्ताव रखा है कि किसी सामान्य सीट से लड़ना चाहिए. मैं सामान्य सीट से चुनाव लड़ूंगा."

इस सवाल पर कि एक तरफ चुनाव में सीएम नीतीश कुमार के लिए आप प्रचार करेंगे दूसरी तरफ आप बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं. इस पर कहा कि देखिए जो गलत है वो गलत है. घर में भी अगर कुछ गलत हो रहा होता है तो बोलते हैं न… कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है.

पूछा गया कि नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर बड़ी चर्चा होती है. तेजस्वी यादव सवाल उठाते हैं. इस पर चिराग ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत तौर पर नीतीश कुमार से मुलाकात होती है. मैं मानता हूं कि वो मेरे राज्य का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं. विपक्ष इन दिनों बहुत खूबसूरत राजनीति कर रहा है. जब आपके पास मुद्दे नहीं होते हैं तो आप मुद्दे गढ़ने लग जाते हैं.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget