एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'मुझे समाप्त करने के लिए कई बड़ी सियासी ताकतें लगी हुईं हैं', इशारों-इशारों में चिराग पासवान कह गए बड़ी बात

Chirag Paswan News: चिराग पासवान खगड़िया में शुक्रवार को जमकर विरोधियों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार मे ही बिहारियों को रोजगार देने की बात करता हूं तो मेरे पीछे सियासी ताकतें लगी हुईं हैं.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan)  शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि आज भी कई बड़ी सियासी ताकतें इस फिराक में लगी हुईं हैं कि कैसे मुझे समाप्त कर दिया जाए. आखिर उन सबको मुझसे इतनी नफरत क्यों, क्या कसूर है मेरा? मेरा कसूर बस इतना ही है न कि मैं बिहार में बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बात करता हूं. बिहार मे ही बिहारियों को रोजगार देने की बात करता हूं. यहां के किसानों और मजदूरों के हक, महिलाओं की सुरक्षा, बुजुर्गों के सम्मान और युवाओं के बेहतर भविष्य की बात करता हूं. बस यही कसूर है.

मेरा मकसद केवल राजनीति करना नहीं है- चिराग पासवान 

चिराग पासवान ने कहा कि ना तो मेरे पास आय से ज्यादा संपत्ति है और ना मेरे ऊपर कोर्ट-कचहरी में मुकदमा चल रहा है, लेकिन तमाम लोगों को इस बात से परेशानी है कि मैं क्यों विकसित बिहार बनाने की बात करता हूं. मैं क्यों बिहारी युवाओं, महिलाओं और बुजूर्गों की आवाज बन रहा हूं. मैं क्यों बिहार को आगे ले जाने की बात कर रहा हूं. अपने विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के बारे में चिराग पासवान ने कहा कि मेरा मकसद केवल राजनीति करना नहीं बल्कि बिहार के हक में अपने विजन को साकार करना है. इसे हर हाल में धरातल पर उतारना है, जब तक यह धरातल पर नहीं उतरेगा बिहार विकसित राज्य नहीं बनेगा. 

सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व होता है पूरे प्रदेश को एक मुट्ठी में बांधकर रखना, लेकिन यह बिहार का दुर्भाग्य ही है  कि हमें एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिसने हमे जात-पात और धर्म-मजहब में बांटने काम किया है. कैसे भाई को भाई से अलग किया जाए, कैसे दलित को महादलित, पिछड़ा को अतिपिछड़ा मे बांटा जाए. उन्होंने समाज को कभी अगड़ा-पिछड़ा, कभी लव-कुश, कभी हिन्दू-मुस्लिम और कभी महिला-पुरुष में ही बांटने का काम किया है. उन्होंने  बांटा और हम बंटे. आज भी आजादी के 75 साल बाद यह गंभीर विषय है, जिसे हमें समझना होगा. 

'बिहार आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़ा प्रदेश कहलाता है'

रालोजपा प्रमुख ने कहा कि आजादी के 75 बरसों के बाद भी आखिर क्या कारण है कि हमारा प्रदेश विकसित प्रदेश नहीं बना. देश के तमाम प्रदेश एक साथ आजाद हुए तो क्यों दिल्ली-मुंबई जैसे प्रदेश इतने आगे चले गए और बिहार आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़ा प्रदेश कहलाता है. एक तरफ जहां दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और गुजरात जैसे प्रदेशों में आईटी सेक्टर और उद्योगों की बात होती है, मेट्रों ट्रेन से आगे बुलेट ट्रेन की बात होती है लेकिन हमारे बिहार में आजादी के 75 साल बाद भी हम बिहारियों को मूलभूत जरूरतों के लिए तरसना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मांझी की पार्टी के 5 सीट वाले बयान पर JDU ने दिया जवाब, कहा- 'अभी पॉलिटिकल एक्सरसाइज...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget