एक्सप्लोरर

Anand Mohan Case: आनंद मोहन मामले को लेकर CM नीतीश पर भड़के चिराग, कहा- फायदों के लिए करते हैं कानून का दुरुपयोग

Chirag Paswan News: चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, बुधवार को आनंद मोहन की रिहाई को लेकर उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम 481 (I) (क) बदलाव पर आपत्ति दर्ज कराई है. उन्होंने कानून में बदलाव और आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने राजनीतिक फायदों के लिए कानून का दुरुपयोग करते रहे हैं, वे अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए अपने हिसाब से कानून को बदल रहे हैं जिसका उदाहरण है आनंद मोहन की रिहाई है.

फंसाने के लिए मुख्यमंत्री कानून बदल देते हैं- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि किसी को फंसाना हो तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नया कानून बना देते हैं. किसी को बचाना हो तो कानून में फेरबदल कर दिया जाता है. बिहार में एक जिम्मेदार आईएएस अधिकारी की हत्या तो हुई है, इस बात को न तो दबाया जा सकता है और न ही झुठलाया जा सकता है लेकिन उसके दोषी को कानून में फेरबदल कर इस तरीके से रिहा कर कर देना, यह उचित नहीं है. उस परिवार पर क्या बीत रही होगी, जिसने अपनों को खोया है.

यह फैसला न्यायोचित नहीं है- एलजेपी आर

एलजेपी आर के अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति विशेष के लिए कानून में अचानक किया गया, यह बदलाव कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री की बांटने की राजनीति को दर्शाता है. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पूरी तरीके से बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले के खिलाफ है. सीएम नीतीश कुमार आनंद मोहन के लिए कानून में किए गए अपने फैसले पर पुनर्विचार करें. इस तरीके से अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कानून को अपने हिसाब से तोड़ना मरोड़ना बंद करें, यह फैसला कहीं से भी न्यायोचित नहीं है.

ये भी पढ़ें: 5 दिसंबर 1994: दलित समुदाय से आने वाले जी. कृष्णैया की मुजफ्फरपुर में हत्या, इस घटना से पहले क्या-क्या हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget