एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha के 'हिस्सा' वाले बयान पर चिराग ने नीतीश को याद दिलाया उनका इतिहास, कहा- इसमें कुछ गलत नहीं है

Bihar Politics: चिराग पासवान शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने जेडीयू में घमासान को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और जेडीयू (JDU( संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है. उपेंद्र कुशवाहा ने बगावत शुरू कर दी है. उन्होंने पार्टी में हिस्सा की मांग भी की है. वहीं, इसको लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शुक्रवार को नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपना हिस्सा लेने में माहिर हैं. उन्होंने अपने ही पार्टी के संस्थापक रहे जॉर्ज फर्नांडिस को अपने रास्ते से हटा कर हासिए पर ला दिया. उपेंद्र कुशवाहा अगर वो अपना हिस्सा मांग रहे हैं तो इसमें गलत नहीं है. 

'जेडीयू का अस्तित्व ही नहीं बचा है'

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री की पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है. बहरहाल, उनकी पार्टी ही नहीं बची है. जब पार्टी प्रमुख ही दूसरे पार्टी के नेता को उत्तराधिकारी मानते हो और मुख्यमंत्री खुद कहते हो कि मेरे बाद दूसरे पार्टी के नेता को संभालना है. इससे उनकी पार्टी का अस्तित्व बचा ही कहां है? यह बड़े ताज्जुब की बात है कि उनकी पार्टी में ऐसा कोई एक भी नेता नहीं है जिसको वे अपने बाद उत्तराधिकारी मान सकें. ऐसे में यह दर्शाता है कि जेडीयू में कुछ बचा ही नहीं है और जो कुछ बचा है वह किसके पास जाता है यह पार्टी का इंटरनल मामला है.

नीतीश कुमार ने हिस्सा छीनने का काम किया है- चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जिस हिस्से की बात कर रहे हैं वह सही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिस्सा छीनने का भी काम किया है. नीतीश कुमार ने दिग्विजय सिंह को हटाया और शरद यादव को रातों-रात राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद बन जाते हैं. नीतीश कुमार अपने हिस्से की बात जब हमेशा करते रहे हैं तो उपेंद्र कुशवाहा अगर वह अपना हिस्सा मांग रहे हैं तो इसमें गलत नहीं है. उनके पार्टी के नेता हिस्सा मांगने में लगे हैं लेकिन नीतीश कुमार बिहार के उन तमाम लोगों की हिस्सेदारी कब देंगे? बिहार के मुख्यमंत्री सत्ताधारी पार्टी होने के बावजूद बिहार के युवाओं की चिंता नहीं है.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha News: बिहार में आगे नहीं चल पाएगी महागठबंधन की सरकार! उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget