एक्सप्लोरर

जमुईः ‘आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान JDU पर गरजे चिराग पासवान, कहा- भीतर ही भीतर ज्वालामुखी पनप रहा

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने मौजूदा मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को जनादेश कतई नहीं दिया था. ये हकीकत है कि जनता का विश्वास मुख्यमंत्री पूरी तरह से खो चुके हैं.

जमुईः लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में हुई टूट के बाद बीते शनिवार को पहली बार चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र जमुई पहुंचे. वे ‘आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान यहां पहुंचे थे. इस दौरान जुमई में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने चिराग पासवान का स्वागत किया. इस दौरान चिराग ने लोगों से बातचीत की और माडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला.

सांसद चिराग पासवान ने कहा कि, “जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) में भीतर ही भीतर एक बड़ा ज्वालामुखी पनप रहा है. कब फूटेगा वो किसी को पता नहीं, लेकिन जिस दिन फूटेगा उस दिन इतना जरूर है कि अपने ही ज्वालामुखी के बोझ के तले जनता दल युनाइटेड पूरी तरह से स्वाहा हो जाएगा.”

जनता का विश्वास खो चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने मौजूदा मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को जनादेश कतई नहीं दिया था. आज चाहे वो परिस्थितिवश या किसी से आशीर्वाद प्राप्त कर बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन ये हकीकत है कि जनता का विश्वास मुख्यमंत्री पूरी तरह से खो चुके हैं. यही कारण है कि प्रदेश में आए दिन आपराधिक, भ्रष्टाचार की धटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

‘बिहार में शराबबंदी कानून की पोल खुल चुकी है’

शराब पीने से 16 लोगों की मौत का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा कि यह घटना अपने आप में दर्शाता है कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल है. इसमें नीतीश कुमार का खुद संरक्षण प्राप्त है. शराब का खुला खेल हो रहा है किसको नहीं पता है. मरने वालों का पोस्टमार्टम तक करना नीतीश कुमार जरूरी नहीं समझते हैं. क्योंकि अगर पता चलता है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई तो इनके शराबबंदी कानून की पोल खुल जाएगी.

बिहार की 12 करोड़ जनता हमारे साथः चिराग

दूसरी ओर चिराग पासवान ने पार्टी में हुई टूट पर भी अपनी बात कही. कहा कि, “खून के रिश्ते से ज्यादा गहरा रिश्ता विचारों का होता है. खून के रिश्ते में दरार आ सकती है जो मेरे साथ हुआ, पर जो विचारों का रिश्ता होता है वह गहरा होता है. वैचारिक रूप से जो भीड़, जो जनता मेरे साथ जुड़ी है ये वो नहीं है कि आज जुड़ी है और कल कहीं और चली जाएगी. यह जन समर्थन नहीं जनसैलाब है, अभी तो चुनाव का पर्व भी नहीं है और हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है. बिहार की 12 करोड़ जनता हमारे साथ है.”

यह भी पढ़ें-

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, वियोग में परिजनों ने लड़की के घर के बाहर ही कर दिया अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget