एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएगी LJP, चिराग पासवान ने किया एलान

चिराग ने कहा कि आज सूबे में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है. ये सारी बातें मेरे लिए चिंता का विषय हैं. बिहार के युवाओं को दूसरे प्रदेश जाना पड़ता है.

वैशाली: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत अन्य पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव के तिथियों की शुक्रवार को घोषणा कर दी है. ऐसे में इन सभी राज्यों की स्थानीय पार्टी जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में लग गयी है. इधर, बिहार की राजनीतिक पार्टियों में हलचल देखी जा रही है. बिहार की पार्टियां भी बंगाल और असम में किस्मत आजमाने की तैयारी में है. इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ये एलान कर दिया है कि उनकी पार्टी भी पश्चिम बंगाल चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी.

बिहार के वैशाली पहुंचे एलजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की बंगाल इकाई द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के पास प्रस्ताव आया है कि वो चुनाव लड़ना चाहते हैं. बंगाल एलजेपी अध्यक्ष ने बताया है कि चुनाव की तैयारी भी कर ली गई है. ऐसे में अब केंद्रीय कार्यालय पहुंचने के बाद फैसला ले लिया जाएगा कि पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

कांट्रेक्टर जग्गू सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे चिराग ने सीएम नीतीश पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नितीश कुमार ने 15 सालों में बिहार को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है. बिहार में हाल ही बने एनडीए सरकार को कोसते हुए चिराग ने कहा कि बिहार अपराध और भ्रष्टाचार से घिर गया है और इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री नितीश कुमार हैं.

चिराग ने कहा कि आज सूबे में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है. ये सारी बातें मेरे लिए चिंता का विषय हैं. बिहार के युवाओं को दूसरे प्रदेश जाना पड़ता है. मेरी सीएम नीतीश से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी जो भूमिका होनी चाहिए वो नहीं है. राज्य में रोजना हत्या, लूट , चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कांग्रेस विधायक के भतीजे की हत्या, अपराधियों ने घर के दरवाजे पर गोलियों से भूना जगदानंद सिंह के बेटे ने तेज प्रताप पर साधा निशाना, कहा- उनके बयान का कोई महत्व नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget