एक्सप्लोरर

Chhath 2023: पटना में अभी तक 4 घाट खतरनाक घोषित, जायजा लेने के लिए बनाई गई 21 टीम, पढ़ें छठ पर तैयारी की खबर

Patna News: सभी घाटों पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी. लोकल गोताखोर भी लगाए जाएंगे. बड़े घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. ड्रोन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है.

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. लगातार बैठक हो रही है. डीएम, एसपी सहित अधिकारी घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से मंगलवार (31 अक्टूबर) को 21 टीम का गठन किया गया है. ये टीम अपने-अपने बांटे गए क्षेत्र में घाटों का मुआयना करेगी और वस्तु स्थिति देखकर वरीय अधिकारियों को अवगत कराएगी.

इस टीम में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ नगर निकाय के पदाधिकारी, अनुश्रवण पदाधिकारी, नगर अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंताओं को शामिल किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा जिला अंतर्गत सभी घाटों का संयुक्त निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है.

Chhath 2023: पटना में अभी तक 4 घाट खतरनाक घोषित, जायजा लेने के लिए बनाई गई 21 टीम, पढ़ें छठ पर तैयारी की खबर

पटना में कौन-कौन से खतरनाक घाट?

दीघा से दीदारगंज तक लगभग 108 घाट चिह्नित किए गए हैं. पिछले तीन दिनों से आयुक्त, डीएम और एसपी घाटों का पैदल निरीक्षण कर रहे हैं. पटना के चार घाटों को अब तक खतरनाक घोषित किया गया है. पहले नंबर पर मीनार घाट है जहां स्लोपिंग खड़ा है और गहराई ज्यादा है. दूसरे नंबर पर एलसीटी घाट है. यहां गहराई 10 फीट से अधिक है. राजापुर पुल घाट की गहराई भी 10 फीट से अधिक है. चौथे नंबर पर पहलवान घाट है. यहां भी 10 फीट से अधिक गहराई है. इस कारण जिला प्रशासन की ओर से इन घाटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

सीसीटीवी, ड्रोन आदि से रखी जाएगी नजर

छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अन्य तैयारियों की बात करें तो विशेष सुविधा के साथ-साथ उपद्रवियों पर पैनी नजर रखने के लिए बड़े घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. ड्रोन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. पटना स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित स्थाई सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त पटना नगर निगम द्वारा रिवर फ्रंट एवं घाटों पर अस्थाई सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. घाटों पर वॉच टावर से नियंत्रण किया जाएगा. सभी घाटों पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी. लोकल गोताखोर भी लगाए जाएंगे.

घाटों पर मेडिकल कैंप के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था

जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सभी घाटों पर मेडिकल कैंप के साथ बड़े घाटों पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी. महिला छठव्रती के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम, सभी घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था एवं पार्किंग के साथ-साथ बेहतर रास्ता बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन लगा है.

यह भी पढ़ें- Chhath 2023: पटना में छठ पूजा की तैयारी में जुटे अधिकारी, इस बार कम होंगे खतरनाक घाट, लगातार निरीक्षण कर रही टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget