एक्सप्लोरर

छपरा: सरकारी राहत नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने घंटों सड़क जाम कर किया हंगामा

सरकारी मदद नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि सरकारी सहायता के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है.

छपरा: जिले के तरैया-मसरख एसएस-73 सड़क को गंडार पुल पर मंगलवार को फेनहारा गद्दी के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने बांस, बेंच आदि लगाकर जाम कर दिया. इस वजह से एसएच के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. इधर, सड़क जाम की सूचना पाकर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाने का काफी कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश विफल रही, जिसके बाद उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को सूचना दिया गया.

बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि अभी भी उनके घरों में बाढ़ का पानी लगा हुआ है, जिस कारण वे लोग सड़क किनारे और बांध पर शरण लिए हुए हैं. बावजूद इसके प्रशासन की ओर से तीन-चार दिन से कम्युनिटी किचन को बंद कर दिया गया है, वहीं जनरेटर की लाइट भी काट दी गई है, जिस कारण हमें भूखे पेट अंधेरे में रात काटनी पर रही है. साथ ही हमें किसी तरह का कोई सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है. सरकारी सहायता के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है.

आक्रोशित बाढ़ पीड़ित घटनास्थल पर स्थानीय मुखिया और सीओ को बुलाने की मांग कर रहे थे. इधर, सूचना पाकर मसरख थाने के पुलिस पदाधिकारी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ पहुंचे और आक्रोशितों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे. घंटों तक एसएच जाम होने की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. धूप में कराह रहें बाइक चालक जब बाइक लेकर चलना चाह रहे थें तब आक्रोशित उनपर लाठी-डंडा बरसाने लगते थे, इसी बीच कई बाइक चालकों और आक्रोशितों से बकझक भी हुई.

पुलिस के लगातार प्रयास और सीओ द्वारा फोन पर बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिए जाने के बाद करीब पांच घंटे बाद जाम खुला, तब जाकर आवागम सुचारू हो सका. स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क जाम करना कानूनन गलत हैं, इस वजह पुलिस ने कई लोगों पर केस भी दर्ज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget