एक्सप्लोरर

Chapra News: छपरा में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, हिंसक झड़प में युवक की मौत, सड़क पर उतरे लोग

Chapra Crime: बिहार के छपरा में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया. दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट में एक युवक की मौत हो गई. हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे थे.

Bihar News: छपरा में रविवार (11 मई) की शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों की आपस में भिड़ंत हो गई. मारपीट में दो भाई बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान जाकिर कुरैशी के रूप में हुई है. जाकिर नगर थाना अंतर्गत खनुआ मोहल्ले का रहने वाला था. अस्पताल में भर्ती युवक का नाम नेहाल कुरैशी बताया गया है. युवक की मौत से इलाके में मातम पसर गया.

घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतरे. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित किया. मौके पर उन्होंने जमकर हंगामा किया. प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों का विरोध झेलना पड़ा. पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर बितर कर दिया. कटहरीबाग मोहल्ला में हुई वारदात का कारण मामूली बताया जा रहा है.

विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी. मारपीट में दो युवक घायल हो गए. दोनों को तत्काल सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान जाकिर कुरैशी ने दम तोड़ दिया. हमलवारों ने मृतक के भाई नेहाल कुरैशी को भी घायल कर दिया है.

तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद

घायल नेहाल का इलाज सदर अस्पताल के डॉक्टर कर रहे हैं. घटना के बाद आलाधिकारियों ने मौके का मुआयना किया. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट को लगाया गया है. अधिकारी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें- छपरा की बिटिया ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बढ़ाया बिहार का मान, CM नीतीश कुमार ने दिया शानदार इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget