एक्सप्लोरर

Chandan Mishra Murder Case: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड: निशु का घर बना साजिश का अड्डा! तौसीफ के साथ मिलकर कैसे बनाई योजना?

Bihar STF: पटना के समनपुरा इलाके का रहने वाला निशु खान चंदन मिश्रा हत्याकांड में अहम कड़ी बनकर उभरा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक निशु मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह का ममेरा भाई है.

पटना के पारस अस्पताल में कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में बिहार एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक चंदन की हत्या की साजिश आरोपी निशु के समनपुरा  स्थित घर पर रची गई थी. उसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया. नीशू खान, तौसीफ बादशाह का ममेरा भाई बताया गया है. 

निशु खान बना हत्याकांड की अहम कड़ी

पटना के समनपुरा इलाके का रहने वाला निशु खान चंदन मिश्रा हत्याकांड में अहम कड़ी बनकर उभरा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निशु मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह का ममेरा भाई है और उसका घर ही हत्या की साजिश का आधार बना. 17 जुलाई को पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या से पहले, शूटरों- तौसीफ बादशाह, मोनू सिंह, बलवंत सिंह, अभिषेक और नीलेश ने निशु के समनपुरा स्थित घर को अपना ठिकाना बनाया था. यहीं उन्होंने अस्पताल की रेकी की और हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया गया. 

सूत्रों का दावा है कि निशु खान ने न सिर्फ शूटरों को पनाह दी, बल्कि आपोपियों को हथियार और बाइक का इंतज़ाम भी कराया. उसका घर शूटरों के लिए रणनीतिक रूप से सुविधाजनक था क्योंकि यह समनपुरा स्थित पारस अस्पताल के पास था. यानी हत्या की साजिश निशु खान के घर पर रची गई और वारदात को तौसीफ ने अंजाम दिया.

पुलिस जांच में पता चला कि हत्या की योजना पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू सिंह ने बनाई थी, जिसने तौसीफ को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी. निशु ने इस साजिश को अंजाम देने में तौसीफ की मदद की थी. हालांकि निशु कथित तौर पर लकवाग्रस्त है और पहले कभी गोली लगने से घायल हुआ था. इसके बावजूद उसने इतना बड़ा काम कैसे किया, ये हैरान करने वाली बात है. 

कोलकाता से पकड़े गए चार आरोपी 

बता दें कि चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह समेत कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, सभी को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार ले जाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'स्कूल बनवा दीजिए पानी आता है तो भीग जाते हैं', खुले आसमान में पढ़ते बिहार के इन बच्चों का दर्द सुनिए

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget