एक्सप्लोरर

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा हत्‍याकांड के चारों आरोपियों को पटना लेकर पहुंची पुलिस, पूछताछ जारी

चंदन मिश्रा हत्याकांड के चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पटना लाया गया है. ये सभी 17 जुलाई को पारस अस्पताल में हुई घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे.

चंदन मिश्रा हत्याकांड में सोमवार को एसटीएफ और पटना पुलिस चारों आरोपियों को कोलकाता से पटना लेकर पहुंच गई है. इनमें मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह भी शामिल है. राजधानी पटना के छज्जू बाग स्थित पुलिस लाइन में सभी से पूछताछ हो रही है. 

सड़क मार्ग से पटना लाए गए आरोपी

सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पटना लाया गया. ये सभी 17 जुलाई को पारस अस्पताल में हुई घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे. उसके बाद पटना पुलिस ने कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया था. पटना पुलिस को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है. 

दरअसल पुलिस को शक है कि पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू ने अपने गुर्गों के जरिए चंदन मिश्रा की हत्या की सुपारी तौसीफ बादशाह को दी और उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया है. पुलिस के मुताबिक तौसीफ को 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. एक अन्य आरोपी निशु ने इस साजिश को अंजाम देने में तौसीफ की मदद की थी. हालांकि निशु कथित तौर पर लकवाग्रस्त है और पहले कभी गोली लगने से घायल हुआ था. इन तमाम बिंदुओं पर चारों से पूछताछ जारी है.

आपको बता दें कि बक्सर जिला निवासी गैंगस्टर चंदन मिश्रा की बीते गुरुवार 17 जुलाई की सुबह पटना के पारस अस्पताल में हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें पांच हथियारबंद लोग अस्पताल के आईसीयू में घुसते दिख रहे हैं. इसी से सभी की पहचान की गई और फरार सभी आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया. 

पकड़े गए 4 आरोपियों से गहन पुछताछ

पकड़े गए आरोपियों में मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह सहित नीशू खान, हर्ष कुमार और भीम कुमार शामिल है. इन सभी से पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ जारी है. पुलसि तमाम बिंदुओं पर गहन पूछताछ में जुटी है. इसके बाद ही परत दर परत तमाम सवालों को जवाब सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें: Nawada Crime: नवादा में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार, इलाके में दहशत!

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget