एक्सप्लोरर

बिहारः बिना टीका लिए आया प्रमाण पत्र, युवती ने कहा- अब नहीं लूंगी वैक्सीन, पहले सिस्टम सुधारें

18 वर्षीय स्वीटी प्रिया ने कोविड-19 की वैक्सीन लेने के लिए को-विन पर स्लॉट बुक किया. उसे मैसेज के माध्यम से शनिवार को दिन के करीब एक बजे का समय दिया गया. वह पहुंची लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर बंद था लेकिन फिर भी प्रमाण पत्र मिल गया.

सुपौलबिना वैक्सीन लिए ही विभाग की ओर से सर्टिफिकेट जारी हो जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुपौल के त्रिवेणीगंज में एक युवती को बिना टीका दिए ही विभाग की ओर से सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. जब युवती ने इसकी शिकायत की तो कोई सुनने वाला भी नहीं थी.

दरअसल, 18 वर्षीय स्वीटी प्रिया ने कोविड-19 की वैक्सीन लेने के लिए को-विन पर स्लॉट बुक किया. उसे मैसेज के माध्यम से शनिवार को दिन के करीब एक बजे का समय दिया गया. जब वह अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के मध्य विद्यालय लालपट्टी स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंची तो वह बंद मिला. इसके बाद छात्रा अपने अभिभावक के साथ अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंच गई.

यहां वैक्सीनेशन सेंटर बंद होने के बारे में किसी कर्मी ने कुछ नहीं बताया. थक हार कर छात्रा अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक से इस संबंध में जानकारी लेने के उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो वहां से भी कुछ नहीं बताया गया. तब तक छात्रा को बिना टीका लगाए ही वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया.

डीएम से शिकायत के बाद हरकत में विभाग

अस्पताल कर्मियों द्वारा जब कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया तो स्वीटी प्रिया ने डीएम महेंद्र कुमार को मोबाइल पर इसकी जानकारी दी. इसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के प्रभारी उपाधीक्षक सहित अन्य कर्मियों की आंखें खुलीं. तब जाकर अस्पताल कर्मी छात्रा और उसके परिजन को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए मान-मनौव्वल में लग गए हैं.

मीडिया के सवालों से बचते रहे अधिकारी

अब वहीं दूसरी ओर स्वीटी ने टीका लगवाने से मना कर दिया है. उसने कहा कि पहले व्यवस्था को सुधारा जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो इसके बाद ही वह टीका लगवाएगी. मामला जब वरीय अधिकारियों के कानों तक पहुंचा तो रविवार को अधिकारियों की एक टीम त्रिवेणीगंज बाजार स्थित स्वीटी के घर पहुंची और छात्रा से माफी भी मांगी. इसके बाद भी उसने टीका नहीं लगवाया. इधर, अधिकारी मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे.

यह भी पढ़ें- 

जहानाबादः मोबाइल छीनने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, स्कूटी के साथ दो नाबालिग भी पकड़े गए

रोहतास: ट्रक से टकराई पुलिस की जीप, 1 कैदी की मौत और कई घायल, 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget