एक्सप्लोरर

बिहार में वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज खराब, केंद्र सरकार ने संसद में दी जानकारी

केंद्र सरकार ने संसद में दिए बयान में कहा है कि बिहार में वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज बर्बाद हुई है.  बिहार में सबसे ज्यादा 1.26 लाख डोज की बर्बादी हुई है.

लोकसभा में दिए एक बयान में केंद्र सरकार ने स्वीकार किया है कि राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज खराब नहीं हुई है. लोकसभा में दिए बयान के मुताबिक बीजीपी और उसके सहयोगी दलों वाली पांच राज्यों में कोरोना वैक्सीन की सबसे ज्यादा बर्बादी हुई है. बयान के मुताबिक देशभर में अब तक वैक्सीन की 2.49 लाख डोज बर्बाद हुई हैं. इनमें से बिहार में सबसे ज्यादा 1.26 लाख डोज की बर्बादी हुई है. बिहार में बीजेपी-जदयू की सरकार है. 

2.49 लाख डोज खराब 
लोकसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि 20 जुलाई तक 32.64 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी थी. इसी बीच एक मई से 13 जुलाई के बीच वैक्सीन की 2.49 लाख डोज खराब हो गई. लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज बर्बाद नहीं हुई. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक वैक्सीन लेने के योग्य 18 या इससे ऊपर की उम्र के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पूरी खुराक दे दी जाएगी. 

बिहार में सबसे ज्यादा बर्बादी 
लोकसभा में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक बिहार, दिल्ली, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, त्रिपुरा, मणिपुर आदि राज्यों में कोरोना वैक्सीन की सबसे ज्यादा बर्बादी हो रही है. इन राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगी सरकार वाली राज्य भी शामिल हैं. बिहार में सबसे ज्यादा वैक्सीन के डोज खराब हो रहे हैं. संसद में दिए गए बयान के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, यह उनलोगों के लिए करारा जवाब है जिन्होंने वैक्सीन की बर्बादी के झूठे आरोप लगाकर हेल्थ वर्करों का मनोबल गिराया था. उन्होंने कहा कि वैक्सीन वायल में कई बार 10 की जगह 11 डोज आती है. सावधानी पूर्वक वैक्सीनेशन से इस अतिरिक्त डोज का भी इस्तेमाल कर लिया जाता है. इस कारण वैक्सीन वेस्टेज यानी बर्बादी शून्य है. जानकारी के अभाव में विपक्षी नेताओं ने निगेटिव वेस्टेज का मजाक उड़ाया था. 

इन राज्यों में हुई इतनी वैक्सीन के डोज की बर्बादी

राज्य                खराब हुए डोज की संख्या

बिहार               126243
दिल्ली               19989
तेलंगाना             27552
जम्मू-कश्मीर      32680
पुड्डुचेरी           13613
मणिपुर              12346
त्रिपुरा                13202
मेघालय              3518

ये भी पढ़ें-

AIIMS प्रमुख डॉ गुलेरिया का बड़ा बयान, वैक्सीन की दोनों डोज के बाद बूस्टर डोज की भी जरूरत  

Tokyo Olympics 2020 Live: भारत के लिए एक और निराशा, सानिया मिर्जा-अंकिता रैना की जोड़ी पहले राउंड में ही बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget