एक्सप्लोरर

CBSE Date Sheet 2023: कब जारी होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि? देखें लेटेस्ट अपडेट, फर्जी वेबसाइट से सावधान!

Central Board of Secondary Education: 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी और 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जा सकती है. प्रैक्टिकल परीक्षा एक जनवरी 2023 से हो सकती है.

CBSE Board Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: सीबीएसई बोर्ड की ओर से 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की डेट शीट को लेकर 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बिहार से लाखों छात्र इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं. सीबीएसई परीक्षा तिथि 2023 (CBSE Date Sheet 2023 Released) जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार डेट शीट को लेकर अभी तक आधिकारिक ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जल्द ही डेट शीट जारी होगा.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज या कल में ही दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर सकता है. 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी और 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी आयोजित की जा सकती है. प्रैक्टिकल परीक्षा की बात करें तो एक जनवरी 2023 से शुरू होने की संभावना है. लगातार छात्र वेबसाइट पर जाकर अपडेट देख रहे हैं. हालांकि बहुत जल्द इसे जारी किया जा सकता है.

फर्जी वेबसाइट पर न जाएं छात्र

इधर, लगातार छात्र डेट शीट को लेकर सर्च कर रहे हैं कि लेटेस्ट अपडेट क्या है. इस बीच सीबीएसई की ओर से साफ कहा गया है कि छात्र फर्जी वेबसाइट के चक्कर में न पड़ें. कुछ दिनों पहले ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. सीबीएसई ने हाल ही में बोर्ड की एक फर्जी वेबसाइट का खुलासा किया था, जिसमें एडमिट चेक और डाउनलोड करने के लिए पैसे मांगे जाते थे. नकली वेबसाइट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से मिलती जुलती cbsegovt.com के साथ बनाया गया था.

इस तरह करें चेक करें अपडेट्स

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई डेट शीट कक्षा 10 या कक्षा 12 2023 लिंक पर क्लिक करें.

एक नई पीडीएफ फाइल खुल जाएगी. इसमें छात्र परीक्षा की तिथि देख सकते हैं.

इसके बाद इसे डाउनलोड कर अपने पास रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Marriage in Hospital: मां की टूट रही थी सांसें तो ICU में कराई गई बेटी की शादी, 2 घंटे बाद महिला की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget