एक्सप्लोरर

'सबको कान पकड़वाकर...', तेजस्वी यादव ने याद दिलाया पिता का वो बयान, कहा- जाति गणना लालू की 30 साल पुरानी सोच

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी हमारे एजेंडा पर काम कर रहे हैं. बिहार में 65% आरक्षण हमारी महागठबंधन की सरकार ने बढ़ाया, लेकिन केंद्र ने उसे नौंवी अनुसूची में नहीं डाला.

Caste Census News: केंद्र सरकार के पूरे देश में जातीय आधारित गणना करवाने के एलान के बाद से ही बिहार में क्रेडिट पॉलिटिक्स जारी है. चुनावी साल में इस मुद्दे को लपकने की होड़ में सत्ता और विपक्ष लग चुके हैं. जाति आधारित गणना को जहां एनडीए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का विजन कह रही है, वहीं बिहार में सभी विपक्षी दल इसे अपनी जीत बता रहे हैं.  

लालू प्रसाद यादव की ये पुरानी मांग- तेजस्वी यादव

बिहार के मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने इसे लालू प्रसाद यादव की पुरानी मांग और राष्ट्रीय जनता दल की जीत बताई है, तो वहीं कांग्रेस राहुल गांधी के जरिए उठाए गए इस मुद्दे का श्रेय ले रही है. अब जब जातीय आधारित गणना देश भर में होगी, इसको लेकर बीजेपी ने आरजेडी और कांग्रेस पर तंज कसा है. 

बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव इन सभी के अरमानों को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने पूरा किया है. सम्राट के इस बयान पर अब बिहार के नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह हमारे विचारधारा की जीत है. हमने यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की है. 

तेजस्वी यादव ने कहा, "देश के हर एक एजेंडे पर सरकार पीछे रहती है और लालू आगे रहते हैं. लालू जी की यह जो सोच थी वह 30 साल पुरानी थी, जो लड़ाई उन्होंने लड़ी उसे पूरा करवाया. लालू जी ने पहले भी 2015 में कहा था कि जितने भी आरएसएस वाले हैं, सबको कान पकड़वाकर यह गणना करवाना पड़ेगा तो करवाएंगे".

'हमारी लड़ाई ही इन लोगों के लिए मजबूरी बनी'

हमारी लड़ाई ही इन लोगों के लिए मजबूरी बनी. तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी हमारे एजेंडा पर काम कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि 65% आरक्षण हमारी महागठबंधन की सरकार ने बढ़ाया, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे नौंवी अनुसूची में नहीं डाला. खैर हमारी लड़ाई जारी रहेगी. सेंसस फिलहाल 4 साल डीले चल रहा है. देखना होगा कि यह गणना कब होती है. उन्होंने कहा कि जातीय गणना परिसीमन से पहले हो जाए तो अच्छा होगा. 

ये भी पढ़ें: caste census: 'लालू ने संघर्ष किया, महागठबंधन ने दबाव बनाया', जातीय गणना को RJD ने बताया तेजस्वी का एजेंडा

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget