एक्सप्लोरर

Caste Based Census: नीतीश कुमार पर टिकी नजरें, RJD नेता ने कहा- अब मुख्यमंत्री ही लें निर्णय

आरजेडी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ही ये तय करें कि अब जातिगत जनगणना बिहार में अलग से कराना है या केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है या फिर केंद्र से अपना समर्थन वापस लेना है.

पटना: देश में जातीय जनगणना (Caste Based Census) कराने की उठ रही मांगों के बीच केंद्र सरकार (Central Government) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में ये कह दिया है कि वो जातीय जनगणना नहीं कराएगी और ये उनका सोचा-समझा फैसला है. केंद्र सरकार के इस कदम के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने इस मुद्दे पर बीजेपी (BJP) को घेरा है. वहीं, पार्टी ने अन्य नेता भी केंद्र सरकार पर हमलावार हैं. उनकी नजरें अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर टिकी हुई हैं. 

जातीय जनगणना नहीं चाहती बीजेपी

आरजेडी (RJD) नेता रामबली सिंह ने कहा, " बीजेपी चाहती ही नहीं कि जातीय जनगणना हो. हमें ये बात पहले से ही पता थी. लेकिन नीतीश कुमार को उम्मीद जगी और दो-दो बार सदन से प्रस्ताव पारित किया गया. नेता प्रतिपक्ष के प्रभाव में मुख्यमंत्री के साथ इस मुद्दे पर बात करने के लिए एक पूरा शिष्टमंडल प्रधानमंत्री से मिला और उन्होंने भी आश्वासन दिया था. लेकिन कल सरकार ने जो हलफनामा दिया है, उससे ये स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी जातीय जनगणना नहीं चाहती है. जबकि जातीय जनगणना और आरक्षण एक दूसरे के पूरक हैं. इससे ये स्पष्ट होता है कि मौजूदा केंद्र की सरकार आरक्षण विरोधी है.

दूसरी रणनीति तैयार करेंगे

उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के लिए मात्र एक कॉलम जोड़ना था. 26-27 जो कॉलम हैं, उसमें एक कॉलम जोड़ने की जरूरत थी, जिसमें कोई खर्च की बात नहीं थी. ऐसे में अब नीतीश कुमार को तय करना है कि इसे वो अपना जवाब मानते हैं या नहीं. अगर नीतीश कुमार कहते हैं कि केंद्र तैयार नहीं है, तो हम इसके लिए दूसरी रणनीति तैयार करेंगे. मुख्यमंत्री हम लोगों को विश्वास में लेकर केंद्र सरकार तक गए थे और अभी उन्हीं की सरकार है, तो उन्हें ही फैसला लेना होगा कि अब क्या करना है.

आरजेडी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ही ये तय करें कि अब जातिगत जनगणना बिहार में अलग से कराना है या केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है या फिर केंद्र से अपना समर्थन वापस लेना है. इधर, केंद्र सरकार के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू (JDU) के प्रवक्ता निखिल मंडल (Nikhil Mandal) ने कहा कि केंद्र सरकार को जन भावना का सम्मान करना चाहिए. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार रहेगा.

मुख्यमंत्री सोचेंगे कि क्या करना है

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार (Bihar Government) इसके बाद अपना रुख तय करेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के रुख से अभी बातें स्पष्ट नहीं हुई हैं और हमने अपनी बातें केंद्र के समक्ष रखी है. जब तक वहां से कोई निर्णय नहीं आता, तब तक कोई निर्णय बिहार सरकार नहीं करेगी. हमें ये उम्मीद है कि केंद्र सरकार के तहत ही ये हो जाए. अगर नहीं होता है तो उसके बाद बहुत सारे प्रावधान हैं, मुख्यमंत्री सोचेंगे कि क्या करना है.

यह भी पढ़ें -

Gopalganj News: गोपालगंज के डीएम ने डॉक्टरों को दी चेतावनी, कहा- ईमानदारी से करें यह काम

बिहारः कोर्ट ने फिर सुनाया अनोखा फैसला, '5 बच्चों को 6 माह तक मुफ्त में देना होगा आधा-आधा लीटर दूध'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget