एक्सप्लोरर

बंधक बनाकर गांव के ही दरिंदों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने थाने में उसके पिता और चाचा को बुलाया और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर उन्हें वापस भेज दिया. इस दौरान थाने में आरोपी पक्ष के 20-25 आदमी मौजूद थे.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी से नाबालिग के साथ गांव के ही 6-7 दरिंदों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. घटना जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र की है. बुधवार को न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता का आरोप है कि 26 दिसंबर की शाम वह अपने भाई के साथ दूध लाने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में वह शौच के लिए एक गली में चली गई, जहां से मोहिनी मंडल गांव निवासी राम विनोद राय के बेटे बजरंगी कुमार, राम लक्षण राय के बेटे गोलू कुमार और महेंद्र राय के बेटे रामवृक्ष राय समेत अन्य तीन-चार लोग उसे अगवा कर सरेह लेकर चले गए.

पीड़िता के मुताबिक काफी दूर ले जाने के बाद अपराधियों ने वाहन को सुनसान स्थान पर रोका और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. पीड़िता का कहना है कि साथियों की मदद से बजरंगी उसे अपने रिश्तेदार के यहां भी ले गया, जहां नशे की हालत में उसके साथ उसने कई बार रेप किया. इस दौरान उसे जान से मारने और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई.

इधर, पीड़िता के घर नहीं पहुंचने पर काफी खोजबीन के बाद उसके पिता के 27 दिसंबर को सुप्पी थाना में बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई. इस बात की जानकारी जब आरोप को मिली तो वह पीड़िता को उसी दिन शाम में करीब सात बजे मसाही गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया और वहां से उसे लेकर थाने पहुंचा. इस दौरान रास्ते में बजरंगी ने पीड़िता को तरह-तरह की धमकी भी दी.

पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने थाने में उसके पिता और चाचा को बुलाया और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर उन्हें वापस भेज दिया. इस दौरान थाने में आरोपी पक्ष के 20-25 आदमी मौजूद थे. थाने से लौटने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए वह एसपी के पास पहुंची है. इधर, इस पूरे मामले में एसपी का कहना है कि मामले की डीएसपी लेवल पर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget