एक्सप्लोरर

By Election 2024: बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव, नामांकन, वोटिंग और काउंटिंग की तारीख आई

By-Election in Bihar: 21 जून तक नामांकन किया जा सकता है. 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. 26 जून तक नाम वापसी की तारीख है जबकि 10 जुलाई को मतदान होगा.

By-Elections 2024: बिहार रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. बीमा भारती (Bima Bharti) इस सीट से जेडीयू से विधायक थीं. बीमा भारती के इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है. 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी होगी. 21 जून तक नामांकन किया जा सकता है. 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. 26 जून तक नाम वापसी की तारीख है जबकि 10 जुलाई को मतदान होगा. 13 जुलाई को काउंटिंग होगी. आयोग के अनुसार 15 जुलाई 2024 से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए. 

बता दें कि पूर्णिया की रुपौली विधानसभा सीट से बीमा भारती जेडीयू से विधायक थीं. जेडीयू से इस्तीफा देकर अब वह आरजेडी में शामिल हो गई हैं. इसी साल (2024) मार्च में इस्तीफा दिया था. अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है.

फिर से चुनाव मैदान में आ सकती हैं बीमा भारती

बीमा भारती अपने पुराने क्षेत्र रुपौली विधानसभा से आरजेडी के टिकट पर फिर से चुनाव मैदान में आ सकती हैं. हालांकि लोकसभा चुनाव में इस बार उन्हें करारी हार मिली है. पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पप्पू यादव को जीत मिली है. आरजेडी के टिकट पर बीमा भारती चुनाव लड़ीं लेकिन हार गईं.

बीमा भारती का रुपौली विधानसभा क्षेत्र से पुराना नाता है. मूल रूप से वह मधेपुरा जिले की रहने वाली हैं. वर्ष 2000 से वह लगातार वहां की विधायक रही हैं. सबसे पहले बीमा भारती 2000 में निर्दलीय चुनाव लड़ीं और जीत गईं. 2005 में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गईं, लेकिन 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में वह एलजेपी प्रत्याशी से हार गईं. हालांकि किसी को पूर्ण बहुमत नहीं आने के कारण राष्ट्रपति शासन लग गया था. उसी साल नवंबर में चुनाव हुआ था जिसमें बीमा भारती आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीत गईं थीं. हालांकि उस वक्त सरकार एनडीए की बनी थी और पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने थे.

बीमा भारती के पति अवधेश मंडल उस इलाके के बाहुबली कहे जाते हैं. हत्या एवं हत्या के प्रयास सहित कई अन्य संगीन आपराधिक मामले उन पर दर्ज हैं. रुपौली विधानसभा में अवधेश मंडल की तूती बोलती है. यही कारण है कि बीमा भारती निर्दलीय से भी चुनाव जीत चुकी हैं. 2010 में बीमा भारती राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुई थीं. लगातार 2015 और 2020 में जेडीयू के टिकट पर वह चुनाव जीत गईं. 2019 से 2020 तक वह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में गन्ना उद्योग मंत्री भी रही हैं. 2024 में उन्होंने नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया और राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गईं.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan Cabinet Minister: कैबिनेट मंत्री बनते ही क्या बोले चिराग पासवान? इस व्यक्ति को दिया पूरा श्रेय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget