एक्सप्लोरर

Buxar Farmer Protest: 'नीतीश कुमार के शासन में समस्याओं का समाधान लाठी है', सीएम पर भड़के चिराग 

Bihar News: बक्सर में किसानों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, शुक्रवार को चिराग पासवान पीड़ित परिवार से मिलने बक्सर पहुंचे हुए थे.

बक्सर: जिले के चौसा प्रखंड के बनारपुर में किसानों से मिलने शुक्रवार को 'लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास' के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) पहुंचे. बनारपुर पंचायत भवन में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि घर में घुस कर पुलिस द्वारा किसानों पर इस प्रकार लाठीचार्ज करना निंदनीय है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में आम आदमी की समस्याओं का सिर्फ एक ही समाधान है, वो लाठी है. नीतीश कुमार आज यदि समाधान यात्रा पर निकले हैं तो उन्हें यह बताना होगा कि किसानों की समस्याओं का समाधान कब होगा? 

'सरकार को जवाब देना ही देना'

चिराग पासवान ने कहा कि किसानों पर हुई इस बर्बरता का जवाब राज्य सरकार को ही देना होगा.जहरीली शराब से मरने की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री को करना होगा. बिहार के मजदूरों को दूसरे प्रदेशों में जाने की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री को करना होगा. सरकार समाधान निकालने के बजाय हर बार यही करती है, वह कभी शिक्षकों पर तो कभी अन्नदाताओं पर लाठियां चलवाती है. लाठियों से बिहार की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बिहारियों का समाधान तब होगा, जब मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को सुनकर हल निकालेंगे.

किसानों की मांग को मेरा समर्थन है- चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आखिर क्या वजह है कि बिहार सरकार सर्किल रेट में वृद्धि को संशोधित नहीं कर रही है? उन्होंने किसानों की मांग को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करते हुए कहा कि किसान जिसके हकदार हैं, वो उन्हें मिल कर रहेगा. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसानों की मांगों के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर नहीं, बल्कि एक कदम आगे रहेगी. वहीं, चिराग पासवान ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas: विवादित बयान पर अड़े चंद्रशेखर, मायावती और अखिलेश यादव को बनाया ढाल? याद दिलाई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget