एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर में शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने छह बदमाशों को किया गिरफ्तार

Buxar Crime News: बिहार के बक्सर में बदमाशों पर पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Buxar Latest News: बिहार की बक्सर पुलिस शनिवार को छह बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, औद्योगिक थाना पुलिस ने बक्सर कप्तान शुभम आर्य के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया था. इसके तहत पुलिस थाने के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल अजित राय उर्फ मूसा की गिरफ्तारी के लिए उमरपुर पहुंची थी. इस दौरान पुलिस छह अन्य अपराधियों को पकड़ने में कामयाब रही. इनकी तलाशी लेने पर दो देसी कट्टे, 2 मोबाइल भी बरामद किए गए. वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा.

कई संगीन अपराधों में शामिल टुटु राय गिरफ्तार 
सदर डीएसपी धीरज कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अजित राय उर्फ मूसा, कौशलेश राय उर्फ टूटू राय के अलावा अन्य 5 से 6 व्यक्ति उमरपुर गांव में एक डेरी फार्म पर मौजूद हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डेयरी फार्म पर छापेमारी की. पुलिस ने मौके से मुख्य अभियुक्त कौशलेश राय उर्फ टुटु राय को गिरफ्तार किया, जिसके पास से दो देसी कट्टे भी बरामद किए गए. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे अन्य पांच अभियुक्तों को भी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया.

शराब तस्करी के नेटवर्क का भी खुलासा 
धीरज कुमार ने बताया कि कौशलेश राय उर्फ टूटू राय पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिसमें अकेले औद्योगिक थाने में चार केस दर्ज हैं. सुजीत राय पर भी पहले से कई संगीन धाराएं दर्ज की गई हैं. इनके अलावा विनोद राय, अनय प्रताप राय, पलक राय, आशुतोष राय को गिरफ्तार किया गया है.

बताते चलें कि बक्सर पुलिस कप्तान शुभम आर्य के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर शनिवार देर रात विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न थानों को कई उपलब्धि हासिल हुई. वहीं औद्योगिक थाना क्षेत्र से शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बक्सर पुलिस ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें: बिहार में ठंड का बढ़ने लगा प्रकोप, जमुई रहा सबसे ठंडा तो गोपालगंज सबसे गर्म, इतना लुढ़का पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget