एक्सप्लोरर

Maha khumb 2025: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, ड्राइवर को आई झपकी, 5 गंभीर रूप से घायल

Buxar Accident: बक्सर-कैमूर स्टेट हाईवे पर महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु की गाड़ी खंभे से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी पलट भी गई. हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई.

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में बक्सर-कैमूर स्टेट हाईवे पर रामपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को अहले सुबह 3 बजे के करीब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई. जिसके बाद वाहन पलट गया. दुर्घटना के समय कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त लोगों की चीख-पुकार मची गई. जिसे सुनकर आसपास के लोग और राहगीर वहां पहुंचे. घायलों को रामपुर से चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां पांच घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

डाइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

घायलों के साथ मौजूद श्रद्धालु कौशल्या देवी ने बताया कि वे लोग प्रयागराज से कुंभ स्नान करके वापस लौट रहे थे. जब वे बक्सर जिले के रामपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिस कारण उनकी गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और टकराने के बाद पलट गई. कौशल्या देवी के अनुसार, वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी थे. उन्होंने बताया कि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. बाकी सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं उनकी हालत अब बेहतर है. घायलों की पहचान गिरिजा कुंवर (70 वर्ष), इंदु देवी (45 वर्ष), सनोज सिंह (55 वर्ष), फुलपातो देवी (55 वर्ष), और ओमप्रकाश साह (45 वर्ष) के रूप में हुई है. इन सभी का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

हादसे पर क्या बोली पुलिस? 
इस मामले को लेकर राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वाहन धारा प्रवाह बिजली के खंभे से टकराया था. जिसको लेकर बिजली विभाग के जेई ने एफआईआर दर्ज करवाई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली सबसे पहले 112 की पुलिस वहां पहुंची. इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. अब पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: 'गुजरात से बिहार का कंपटीशन कर लीजिए', PM मोदी के जंगलराज वाले बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' का 5वां चरण आज से शुरू, जहानाबाद को देंगे 252 करोड़ की सौगात
बिहार: सीएम नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' का 5वां चरण आज से शुरू, जहानाबाद को देंगे 252 करोड़ की सौगात
Bihar News: आज जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, समर्थकों का जमावड़ा, कल मोकामा में करेंगे रोडशो
बिहार: आज जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, समर्थकों का जमावड़ा, कल मोकामा में करेंगे रोडशो
बिहार: 2 मुंह और 4 आंखों वाले बछड़े को देखने उमड़ा जनसैलाब, आस्था के साथ लोग पिला रहे दूध
बिहार: 2 मुंह और 4 आंखों वाले बछड़े को देखने उमड़ा जनसैलाब, आस्था के साथ लोग पिला रहे दूध
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
Embed widget