एक्सप्लोरर

BSEB Result 2025: बिहार बोर्ड ने डीएलएड और सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

Bihar Board Result: डीएलएड के 2023-25 के द्वितीय सत्र में कुल 90.94 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. सक्षमता परीक्षा में 24436 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें से पास होने वालों की संख्या 7893 है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने गुरुवार (04, सितंबर, 2025) को डीएलएड का रिजल्ट जारी कर दिया. 2023-25 के द्वितीय वर्ष यानी फाइनल सत्र और 2024-26 के प्रथम सत्र का रिजल्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सक्षमता परीक्षा का भी रिजल्ट जारी हुआ है. 

डीएलएड के 2023-25 के द्वितीय सत्र में कुल 90.94 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि पास हुए अभ्यर्थियों का परीक्षा फल बीएसईबी की वेबसाइट  https://secondary.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिया गया है. अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल इस वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

सत्र 2023-25 में 28825 अभ्यर्थी हुए पास

आनंद किशोर ने बताया कि 2023-25 के द्वितीय सत्र यानी डीएलएड की फाइनल परीक्षा  16 जून 2025 से 19 जून 2025 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी. जिला मुख्यालय में एग्जाम हुआ था. इसमें 31695 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था जिसमें से 28,825 अभ्यर्थी पास हुए हैं. यानी 90.94% छात्र सफल हुए हैं.

इसके साथ ही सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसकी परीक्षा 21 जून 2025 से 27 जून 2025 के बीच ली गई थी. इसमें 32,941 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था. इसमें से 30,446 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

कैसा रहा सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट?

इसके साथ ही नियोजित शिक्षकों के लिए जुलाई में हुई सक्षमता परीक्षा (तृतीय) का भी रिजल्ट आज जारी कर दिया गया. इसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के नियोजित शिक्षकों की परीक्षा ली गई थी. कुल 24,436 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे और इसमें मात्र 32.30 प्रतिशत शिक्षक ही पास हुए हैं जिनकी संख्या 7893 है. इनमें सबसे अधिक कक्षा 1 से 5 तक के लिए 21,157 शिक्षकों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. इनमें से 6,144 शिक्षक पास हुए हैं. कक्षा 6 से 8 तक में 1,802 शिक्षक शामिल हु थे. इनमें से 949 शिक्षक पास हुए हैं. कक्षा 9 से 10 में कुल 1,076 शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे. 594 पास हुए हैं. कक्षा 11 से 12 के लिए कुल 401 शिक्षक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें से 206 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget