एक्सप्लोरर

BSEB Admit Card 2022: बिहार बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं के डमी एडमिट कार्ड, कोई गलती हो तो करा लें सुधार

अगर डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखती है तो सुधार कराने के लिए स्कूल के प्राचार्य की सहमति लेनी होगी. डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर 25 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा.

पटनाः बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने मैट्रिक और इंटर का डमी एडमिट कार्ड (Dummy Admit Card) सोमवार को जारी कर दिया है. वर्ष 2022 में आयोजित होने वाली इंटर एवं मैट्रिक की परीक्षा में छात्र इसी एडमिट कार्ड के आधार पर शामिल हो सकेंगे. डमी एडम‍िट कार्ड में अगर कोई त्रुटि होती है तो छात्र उसमें सुधार करवा सकते हैं. बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है वे डमी एडमिट कार्ड की एक बार जांच कर लें. डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर 25 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा.

विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखती है तो सुधार कराने के लिए स्कूल के प्राचार्य की सहमति लेनी होगी. स्कूलों के प्राचार्य अपने यूजर आईडी के आधार पर ही बोर्ड की वेबसाइट से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षार्थी को मुहैया कराएंगे. स्‍कूल और छात्र के स्‍तर पर सत्‍यापन के बाद अंतिम एडमिट कार्ड जारी किया जाता है. डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने और उसमें त्रुटि संशोधन करने के क्रम में अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039, 2235161 पर संपर्क किया जा सकता है. या फिर reg.bsebhelpdesk@gmail.com पर मेल भेज कर संपर्क किया जा सकता है.

बता दें कि अगर दृष्टिबाधित विद्यार्थी नियमानुसार गणित विषय के बदले गृह विज्ञान एवं विज्ञान के बदले संगीत विषय की परीक्षा में शामिल होते हैं. इस प्रकार यदि डमी एडमिट कार्ड में विषय से संबंधित त्रुटि पाई जाती है तो उसका सुधार विद्यालय प्रधान द्वारा ड्रॉप किया जाएगा.  

यह भी पढ़ें- 

बिहारः मुजफ्फरपुर में 3 करोड़ का सोना मिला, गाड़ी पर लिखा था PRESS ताकि शक ना हो, विदेश से कनेक्शन

Bihar News: गोपालगंज की छात्रा को अगवा कर रोहतक में बेचा, चंगुल से भागने के दौरान ट्रेन के नीचे आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget