एक्सप्लोरर

शादी के बाद भी ससुराल नहीं जा सकी लड़की, नालंदा में फेशियल ने बिगाड़ दिया दुल्हन का चेहरा

Bride Face Ruined: दुल्हन का चेहरा देख दूल्हे ने उसके घर वालों से कहा कि इसका पहले अच्छे से इलाज करवा लिया जाए, फिर दुल्हन को ससुराल ले जाएंगे. मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

Nalanda News: बिहार के नालंदा में एक चौंकाने वाला मामला शुक्रवार को सामने आया है, जहां एक दुल्हन अपनी शादी के बाद भी ससुराल नहीं जा सकी. ससुराल नहीं जाने की वजह बना शादी से पहले कराया गया फेशियल. फेशियल कराने के बाद दुल्हन के स्किन में जलन हो गई और चेहरा लाल पड़ गया. मामला नालंदा के चंडी थाना इलाके के एक गांव का है.

लड़की ने 500 रुपये में फेशियल करवाया

दरअसल युवती ने अपनी शादी से पहले जैतीपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर से 500 रुपये में फेशियल करवाया था. बताया गया था कि यह फ्रूट फेशियल होगा, लेकिन पार्लर वालों ने गोल्ड फेशियल कर दिया. फेशियल के कुछ घंटों बाद ही युवती के चेहरे पर जलन होने लगी और धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती गई.

गुरुवार की रात में शादी की रस्में निभाई गईं, लेकिन जलन के कारण दुल्हन काफी परेशान रही. अगले दिन शुक्रवार की सुबह होते-होते उसकी त्वचा लाल पड़ गई और जलन बढ़ गई. परेशान परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाया, लेकिन समस्या बनी रही. दुल्हन की हालात इतनी बिगड़ गई कि जब विदाई का समय आया तो दूल्हे सुभाष ने दुल्हन को ससुराल ले जाने से मना कर दिया.

दूल्हे ने कहा कि जब तक उसकी हालत ठीक नहीं होती है अपने घर नहीं ले जा सकते हैं. उनका कहना था कि पहले अच्छे से इलाज करवा लिया जाए, फिर दुल्हन को ससुराल लाया जाएगा. इस घटना से आहत नवविवाहिता अपने पति के साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए चंडी थाना पहुंची. उन्होंने पार्लर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है.

क्या दुल्हन को न्याय मिल पाएगा?

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या दुल्हन को न्याय मिल पाएगा. वहीं यह मामला उन महिलाओं के लिए भी एक सबक है, जो बिना जांच-पड़ताल के ब्यूटी पार्लर में स्किन ट्रीटमेंट करवाती हैं. इस मामले में चण्डी थाना प्रभारी ने बताया कि अभी दूसरे मामले में बिजी हैं. आवेदन दिया गया है तो जांच की जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः 'नीरज कुमार ने मेरे खिलाफ रची साजिश', मीडिया के सामने पप्पू यादव का खुलासा, धमकी देने वाले युवक को लाए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget