एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर के आमरण अनशन पर पटना DM चंद्रशेखर सिंह का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

BPSC Student Protest: BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर पर एक्शन लिया जा सकता है. प्रशासन की तरफ से उन्हें नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है.

BPSC Student Protest: राजधानी पटना के गांधी मैदान में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर  60 घंटे से भी ज्यादा वक्त से आमरण अनशन पर बैठे हैं. इसी बीच पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज बीपीएससी की परीक्षा खत्म होने के बाद उनके (प्रशांत किशोर) आमरण अनशन पर क्या करना है वो देखेंगे.

बता दें कि जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में चल रहे आमरण अनशन को अवैध घोषित करते हुए प्रशांत किशोर को पहले ही नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं की है.

‘गर्दनीबाग धरना स्थल निश्चित है’
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आगे कहा कि धरना प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग धरना स्थल निश्चित है. इसे हाई कोर्ट द्वारा 2015 में निर्धारित किया गया था और सभी राजनीतिक दल वही धरना प्रदर्शन करते हैं. गर्दनीबाग में भी प्रदर्शन के लिए अनुमति ली जाती है, जिसके बाद प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की जाती है. डीएम ने कहा कि गांधी मैदान में गांधी जी की मूर्ति के पास कभी ऐसी व्यवस्था नहीं रही है.

गांधी प्रतिमा के पास का स्थान प्रतिबंधित क्षेत्र है, जहां रैली और जूलूस निकालने के लिए प्रशासन अनुमति देता है, लेकिन वहां धरना नहीं दिया जा सकता. इसको लेकर पुलिस की तरफ से नोटिस भी जारी किया जा चुका है. जवाब का इंतजार किया जा रहा है. अभी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है परीक्षा का सफलतापूर्वर संचालन है. इसके बाद देखेंगे कि गांधी मैदान में हो रहे धरने का क्या करना है. 

‘व्यवस्था को बनाए रखने का दायित्व होता है’
पटना डीएम से मीडिया ने सवाल किया कि प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि ये पब्लिक प्लेस है, यहां परमिशन की जरूरत नहीं है. इसपर डीएम ने कहा कि पब्लिक प्लेस तो हर जगह होता है लेकिन एक व्यवस्था होती है और व्यवस्था को बनाए रखने का दायित्व होता है. ये सभी जिम्मेदार नागरिकों और हम लोगों का दायित्व है कि व्यवस्था को बनाए रखें. कहीं भी बैठकर धरना थोड़े ही दे सकते हैं. इसके लिए व्यवस्था गर्दनीबाग धरना स्थल पर बनाई गई है.

‘देखेंगे क्या करना है’
डीएम ने कहा कि ये तर्क बिल्कुल भी ठीक नहीं है कि आप पब्लिक प्लेस पर बैठ सकते हैं. पब्लिक प्लेस पर आप आ सकते हैं घूम सकते हैं. बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक भी करते हैं. गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोग आते हैं किसी को परमिशन की आवश्यकता नहीं होती. वहीं डीएम से जब पूछा गया कि क्या 48 घंटे के बाद आप उनके हेल्थ रिव्यू के बाद डिसीजन लेंगे, इसपर उन्होंने कहा कि हम लोग देखेंगे क्या करना है. हमें लिखित सूचना मिली थी कि उनके स्वास्थ्य में डेटिरियोरेट हो रहा है. इसके बाद हम लोगों ने जांच टीम भेजी थी और एंबुलेंस भी हम लोगों ने भेजी थी. अब आज हो रही परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने के बाद देखेंगे क्या करना है.

यह भी पढ़ें: Prakash Parv 2025: तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा ने निकाली प्रभात फेरी, जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा शहर

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget