एक्सप्लोरर

BPSC Paper Leak: पप्पू यादव का बड़ा बयान- बीपीएससी पेपर लीक को दबाया जा रहा, कोचिंग माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत है

67th BPSC Paper Leak: पप्पू यादव ने कहा विपक्ष और सरकार दोनों मिलकर जनता के हित के मुद्दों को भटकाने का काम कर रही है. जातीय जनगणना अभी कोई मुद्दा नहीं है.

पटनाः 67वीं बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच ईओयू कर रही है. हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चला है कि पेपर लीक कहां से हुई है. इधर, शनिवार को जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने इस मामले को भटकाने की बात कही है. पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर गंभीर आरोप लगाया है.

पप्पू यादव ने कहा विपक्ष और सरकार दोनों मिलकर जनता के हित के मुद्दों को भटकाने का काम कर रही है. जातीय जनगणना अभी कोई मुद्दा नहीं है. इसके बावजूद इसे इवेंट बनाया जा रहा है. बीपीसीएसी पेपर लीक मामले को इसके जरिए दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लालू यादव हमेशा मनमोहन सिंह की सरकार में किंग मेकर की भूमिका में रहे. 15 सालों तक लालू यादव की सरकार बिहार में थी तो उन्होंने जाति जनगणना क्यों नहीं कराई?

यह भी पढ़ें - Bihar News: फटा पोस्टर निकले नीतीश! पुल के उद्घाटन के मौके पर 'गायब' था CM का चेहरा, अब PM मोदी के बगल में दी जगह 

पैदल मार्च का क्या काम?

पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब बोल दिया है कि वो जाति जनगणना कराएंगे तो फिर तेजस्वी यादव जनता को गुमराह करने के लिए पैदल मार्च और मुख्यमंत्री से मिलने का बहाना क्यों करते हैं? वो जातीय जनगणना के लिए बिहार वासियों को गुमराह कर रहे हैं. अगर वो सच में चाहते हैं कि जातीय जनगणना के आधार पर आरक्षण मिले तो सबसे पहले वो अपने पार्टी में अत्यधिक संख्या में पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज से आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें. पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि जातीय जनगणना, विशेष राज्य दर्जा ये सब अंतिम कार्ड है. नीतीश कुमार भी अटल की सरकार में और वीपी सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे. उस समय विशेष राज्य का दर्जा और जातीय जनगणना की जरूरत नहीं थी?

दोषियों को बचाने की चल रही तैयारी

बीपीएससी पेपर लीक मामले में पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कोचिंग माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत से बिहार के युवाओं का करियर बर्बाद हो रहा है. बिहार के नौजवानों के अंदर गुस्सा है. सरकारी पदों पर बहाली के लिए करोड़ों रुपये की बोली लगाई जाती है. बीडीओ, प्रिंसिपल यह सब दागी हैं. अगर दागी थे तो बीपीएससी परीक्षा में उनकी ड्यूटी क्यों लगाई गई? बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है और छोटी मछलियों को आगे करके गिरफ्तार कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है.

सीबीआई से कराई जाए जांच

पप्पू यादव ने कहा कि हाई कोर्ट की देखरेख में सीबीआई से इस मामले की जांच कराई जाए. उन्होंने विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने की घटना पर भी सवाल खड़ा किया. कहा कि आग लगना संभव है, लेकिन तीन दिन तक आग का नहीं बुझ पाना सवाल खड़ा करता है. बार-बार सरकारी भवनों में आग क्यों लगती है?

यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दरभंगा में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो पत्नियों के बीच विवाद हुआ फिर एक ने पेट्रोल से लगा दी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget