एक्सप्लोरर

BPSC Paper Leak: पेपर लीक में अधिकारियों की मिलीभगत? अब इस विभाग से हुई गिरफ्तारी, EOU को मिले हैं अहम सबूत

67th BPSC Paper Leak Case Update: ईओयू की टीम की ओर से गिरफ्तार किए गए पदाधिकारी के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं. इसके द्वारा किए गए भुगतान के बारे में भी पता चला है.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं पीटी परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच कर रही है. इस मामले में टीम ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. ईओयू की ओर से शनिवार को इसकी जानकारी दी गई है. राहुल कुमार वर्तमान में राजस्व पदाधिकारी के रूप में तैनात है. इसके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम को साक्ष्य मिले हैं.

ईओयू की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार कांड के मुख्य सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव से बराबर संपर्क में था. बीपीएससी परीक्षा के दिन भी और उससे पहले भी इसकी ओर से प्रश्न पत्र की मांग की गई थी. घटना के दिन और उससे पहले दोनों की कई बार बातचीत हुई है और बीपीएससी परीक्षा से पूर्व इसे प्रश्न पत्र और साथ में उसका उत्तर इसे भेजा गया था. प्रतियोगिता परीक्षाओं में सेटिंग करने वाले अभियुक्तों और संदिग्धों के साथ इसके सांठगांठ हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जिसके लिए प्रेमिका ने घर छोड़ा उसी ने किया 'गंदा काम', सोशल मीडिया पर मिले थे दोनों, चौंकाने वाली है घटना

ईओयू को इसके द्वारा किए गए भुगतान के बारे में भी पता चला है. अररिया के भरगामा मोड़ के पास रानीगंज में राहुल कुमार का घर है. यहां से टीम ने छापेमारी कर दस्तावेज बरामद किए हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसआईटी इस कांड में आपराधिक षड्यंत्र, मनी ट्रेल अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. इस पूरे गिरोह के द्वारा किए गए षडयंत्र में शामिल हर दोषियों के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह दसवीं गिरफ्तारी है

बता दें कि इस मामले में राहुल कुमार की दसवीं गिरफ्तारी है. इसके पहले नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह का करीबी दोस्त कृष्ण कुमार सिंह भी शामिल है. उसी ने रंजीत कुमार सिंह के मोबाइल पर लीक प्रश्न पत्र की जानकारी भेजी थी. रंजीत कुमार सिंह को भी ईओयू की टीम बुलाकर 1.5 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: क्या हिना शहाब आरजेडी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाएंगी? JDU के इस पूर्व विधायक ने दिया ऑफर, पढ़ें खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget