एक्सप्लोरर

BPSC Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, फोन से स्कैन कर भेजा गया था प्रश्न पत्र, EOU की पकड़ में आया 'मास्टरमाइंड'

Bihar News: डेल्‍हा के राम शरण सिंह इवनिंग काॅलेज के प्रिंस‍िपल शक्‍त‍ि कुमार को आर्थ‍िक अपराध इकाई ने ग‍िरफ्तार किया. कॉलेज में भी ईओयू की टीम ने छापेमारी की है.

पटना: BPSC-PT के प्रश्‍न पत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने गुरुवार को राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल शक्‍त‍ि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. शक्‍त‍ि कुमार ने ही सबसे पहले मोबाइल एप के माध्‍यम से प्रश्‍न पत्र स्‍कैन कर व्‍हाट्सएप के माध्‍यम से कपिलदेव को भेजा था. इसके बाद प्रश्‍न पत्र वायरल हो गया था.

गया जिले के डेल्‍हा थाना क्षेत्र के न्‍यू कॉलोनी के रहने वाले शक्‍त‍ि कुमार ने स्‍वीकार किया है कि उन्होंने डॉक्युमेंट स्कैनर मोबाइल एप की मदद से 67वीं BPSC-PT के 'C' सेट प्रश्‍न पत्र को सबसे पहले कपिलदेव नामक व्‍यक्‍त‍ि को दिया था. इसे बाद प्रश्‍न पत्र वायरल हो गया. शक्ति कुमार ने यह भी कहा कि साल 2010 मे गया जिला अंतर्गत डेल्हा में किराए के भवन में उसने राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज शुरू किया था. इस कॉलेज का प्र‍िंंस‍िपल वह खुद है. 2011 में कॉलेज को मान्‍यता मिली थी, लेकिन 2018 में मान्‍यता खत्‍म कर दी गई थी. इसके बाद भी पिछले चार सालों से यहां पर परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे थे. आठ मार्च 2022 को BPSC-PT की परीक्षा के लिए इस कॉलेज को केंद्र बनाया गया था. आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने कॉलेज में छापेमारी कर कई सामान जब्‍त की है. 

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, गोपालगंज से मुजफ्फरपुर जा रही कंटेनर गंडक नदी में गिरी, ड्राइवर-खलासी लापता

8 मार्च 2022 को सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ था प्रश्‍न पत्र 

बता दें कि BPSC-PT का प्रश्‍न पत्र आठ मार्च को सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया था. इसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने परीक्षा रद कर दी थी. दरअसल, दोपहर में परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही प्रश्‍न पत्रों का एक सेट सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया. बीपीएससी के सचिव ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले की जांच के लिए तीन समेति कमेटी का गठन किया था. इसके अलावा आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी थी. 

ये भी पढ़ें- Neha Singh Rathore Marriage: यूपी में का बा? नेहा सिंह राठौर को मिला जवाब- सास बा, ससुर बा, देवर बा, देवरानी बा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget